फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Women Vs India Women Tri Nation Series 3rd T20i Match At Canberra Report

त्रिकोणीय महिला टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

Sun, 02 Feb 2020 12:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 02 Feb 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Australia Women Vs India Women Tri Nation Series 3rd T20i Match At Canberra Report
भारतीय महिला क्रिकेट टीम

अनुभवी एलिस पैरी के आलराउंड खेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय महिला टी-20 क्रिकेट श्रृंखला में रविवार को यहां भारत को कम स्कोर वाले मैच में चार विकेट से हराया। पैरी ने पहले 13 रन देकर चार विकेट लिए और युवा तायला वलामिंक (13 रन देकर तीन) के साथ मिलकर भारतीय टीम को नौ विकेट पर 103 रन पर रोक दिया। पैरी ने इसके बाद बल्लेबाजी के लिये मुश्किल पिच पर 49 रन की पारी खेली जिससे आस्ट्रेलियाई टीम 18.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करने में सफल रही।

विज्ञापन

टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से शिकस्त देकर शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर अपने आखिरी सात विकेट 25 रन के अंदर गंवाये। भारत की तरफ से केवल स्मृति मंदाना (35), कप्तान हरमनप्रीत कौर (28) और दसवें नंबर की बल्लेबाज राधा यादव (11) ही दोहरे अंक में पहुंची।

विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उनके सामने बचाव के लिये बड़ा स्कोर नहीं था। ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट 30 पर निकल गए थे जिसमें एशलीग गार्डनर (22) भी शामिल थी। पैरी ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली और 47 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके लगाए। टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिये महत्वपूर्ण माने जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम अपना अगला मैच सात फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed