{"_id":"6222a6a84fe0c60d770e4444","slug":"australia-women-vs-england-women-live-cricket-score-commentary-live-match-scorecard-aus-vs-eng-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 12 रन से हराया, रेचल और लेनिंग की रिकॉर्ड साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 12 रन से हराया, रेचल और लेनिंग की रिकॉर्ड साझेदारी
Sat, 05 Mar 2022 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:00 PM IST
सार
महिला विश्व कप 2022 के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 12 रन से हरा दिया है। कंगारू टीम के 310 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 298 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला विश्व कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 12 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम आठ विकेट पर 298 रन बना पाई और यह मैच हार गई। इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड महिला विश्व कप की दो सबसे सफल टीमें हैं। इंग्लैंड ने यह टूर्नामेंट चार बार और ऑस्ट्रेलिया ने छह बार जीता है।
ऑस्ट्रेलिया की शानदार बल्लेबाजी
हैमिल्टन के सेड्डन पार्क में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया। टीम का पहला विकेट 35 रन पर गिर गया था, लेकिन इसके बाद रेचल और कप्तान लेनिंग ने 196 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। रेचल ने 130 रन बनाए। वहीं लेनिंग ने 86 रन की पारी खेली। इसके बाद मूनी के 27 और पेरी के तूफानी 14 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए नेट शिविर ने दो और ब्रंट ने एक विकेट लिया।
शिविर का शतक बेकार
ऑस्ट्रेलिया के 310 रन के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। टीम का पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गिर गया था, लेकिन बेमाउंट और नाइट ने 92 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। इसके बाद नताली शिविर ने बेहतरीन शतक लगाकर अपनी टीम को मैच में ला दिया। हालांकि, दूसरे अंत में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर इंग्लैंड को 298 रन पर रोक दिया और 12 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन
इंग्लैंड के लिए नताली शिविर ने नाबाद 109 रन बनाए। वहीं बेमाउंट ने 74, नाइट ने 40, सोफिया ने 28 और ब्रंट ने 25 रन की पारी खेला। ऑस्ट्रेलिया के लिए किंग ने तीन, मैकग्राथ और जॉनसन ने दो-दो और स्कट ने एक विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच के आंकड़े
दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात करें, तो अब तक कुल 82 वनडे मैच हुए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। उसने कुल 56 मैच जीते हैं, जबकि 22 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई और तीन का कोई नतीजा नहीं निकला।
महिला विश्व कप में दोनों टीमों के आंकड़े
महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कुल 16 मुकाबले हुए हैं। इसमें भी ऑस्ट्रेलियाई टीम आगे है। उसने 12 मुकाबले जीते हैं, वहीं इंग्लैंड टीम को सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है।