{"_id":"623db42b988c635a12683e1b","slug":"australia-wins-test-series-in-asia-after-11-years-third-series-win-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया 11 साल बाद एशिया में टेस्ट सीरीज जीता, पाकिस्तान को तीसरी बार उसके घर में हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया 11 साल बाद एशिया में टेस्ट सीरीज जीता, पाकिस्तान को तीसरी बार उसके घर में हराया
Fri, 25 Mar 2022 06:13 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 06:13 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने लाहौर टेस्ट में पाकिस्तान को 115 रन से हराकर टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। कंगारू टीम ने 11 साल बाद एशिया में कोई टेस्ट सीरीज जीती है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच पाकिस्तान ने 115 रन से अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 24 साल बाद फिर पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज जीती है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच ड्रॉ रहे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा मैच अपने नाम किया। मैच की चौथी पारी में पाकिस्तान के सामने 351 रन का लक्ष्य था, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज 235 रन ही बना सके और यह मैच गंवा दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने 11 साल बाद एशिया में कोई टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को साल 2011 में 1-0 से हराकर टेस्ट सीरीज जीती थी। वहीं पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार उसके घर में ही हराया है।
पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज जीत
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और आठ रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने शतकीय साझेदारी कर पारी को संभाला। ख्वाजा ने 91 और स्मिथ ने 59 रन की पारी खेली। इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 79 और एलेक्स कैरी ने 67 रन बनाए। पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से कंगारू टीम ने पहली पारी में 391 रन बनाए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने चार-चार विकेट लिए। वहीं नौमान अली और साजिद खान को एक-एक विकेट मिला।
पहली पारी में सस्ते में सिमटा पाकिस्तान
पहली पारी में पाकिस्तान की शुरुआत भी कुछ खास नहीं थी। 20 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया था। इसके बाद अबदुल्लाह शफीक और अजहर अली ने 150 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। शफीक ने 81 और अली ने 78 रन बनाए। इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने 67 रन की पारी खेली, पर बाकी बल्लेबाज सस्ते में आउट हुए और पहली पारी में पाकिस्तान सिर्फ 268 रन ही बना पाया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान कमिंस ने पांच और स्टार्क ने चार विकेट लिए। नाथन लियोन को एक विकेट मिला।
दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया का बड़ा स्कोर
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की और तीन विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर पारी घोषित की। ख्वाजा ने नाबाद 104 रन बनाए। वहीं वॉर्नर ने 51 और लाबुशेन ने 36 रन की पारी खेली और पाकिस्तान के सामने 351 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और नौमान अली ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरी पारी में बिखरा पाकिस्तान
351 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 235 रन बना पाई और यह मैच 115 रन से हार गई। इमाम उल हक ने 70 और कप्तान बाबर आजम ने 55 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने पांच और पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए।

| साल | जीत का अंतर | कप्तान |
|---|---|---|
| 1959/60 | 2-0 | रिची बेनॉड |
| 1998/99 | 1-0 | मार्क टेलर |
| 2021/22 | 1-0 | पैट कमिंस |