{"_id":"d335c6e0-09a3-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"australia-wins-over-india-by-9-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटसन, वार्नर के तूफान में उड़ी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वाटसन, वार्नर के तूफान में उड़ी टीम इंडिया
कोलंबो/स्पोर्टस डेस्क
Updated Sat, 29 Sep 2012 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेन वाटसन और डेविड वार्नर की तूफानी बल्लेबाजी से आस्ट्रेलिया ने भारत को ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। विकेट के लिहाज से भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने ही 2008 में भारत को 52 रन शेष रहते नौ विकेट से हराया था।
इस मैच में भारतीय टीम छह बल्लेबाज और पांच मुख्य गेंदबाजों की रणनीति के साथ उतरी थी। लेकिन वाटसन और वार्नर के आगे भारतीय टीम प्रबंधन की यह थ्योरी बुरी तरह से फ्लाप रही। वीरेंद्र सहवाग को बाहर बैठना पड़ा और जहीर खान के साथ स्पिनर आर अश्विन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।
लेकिन न धोनी के बल्लेबाज चले और न ही हरभजन सिंह, पीयूष चावला और आर अश्विन की तिकड़ी कोई कमाल नहीं दिखा सकी। सिर्फ 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने 31 गेंद शेष रहते एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस करारी हार से भारतीय टीम का नेट रनरेट भी खराब हुआ जो टूर्नामेंट में आगे उसके लिए मुसीबत बन सकता है।
विज्ञापन
ओपनर शेन वाटसन और डेविड वार्नर ने आस्ट्रेलिया को ठोस शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों की जमकर धुनाई की और पहले विकेट के लिए 13.3 ओवर में 133 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। हालात यह हो गए कि पांच मुख्य गेंदबाज खिलाने के बावजूद धोनी को विराट कोहली, युवराज सिंह और रोहित शर्मा से गेंदबाजी करानी पड़ी।
वाटसन ने 42 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों के साथ 72 रन की पारी खेली जबकि वार्नर 41 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों के साथ 63 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, ‘मैन ऑफ द मैच’ बने शेन वाटसन ने गेंद से कमाल दिखाते हुए तीन विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाजों के पैर उखाड़ दिए। वाटसन और दो विकेट लेने वाले मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम सात विकेट पर सिर्फ 140 रन ही बना सकी।
भारतीय पारी की शुरुआत एक बार फिर गौतम गंभीर और इरफान पठान ने की। लेकिन गौतम गंभीर 17 रन पर रन आउट हो गए। विराट कोहली और इरफान ने दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 35 रन जोड़कर टीम को संभाला। लेकिन कोहली (14) का विकेट गिरने के साथ ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। मीडियम पेसर शेन वाटसन ने एक ही ओवर में युवराज सिंह (8) और इरफान पठान (31) को पेवेलियन भेजकर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
अगले ही ओवर में पेसर मिचेल स्टार्क ने रोहित शर्मा (01) को बोल्ड कर दिया। धोनी भी15 रन बनाकर आउट हो गए। सुरेश रैना ने आर अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 21 गेंदों पर 33 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रैना ने 19 गेंदों में चार चौकों के साथ 26 रन बनाए जबकि अश्विन 12 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के साथ 16 रन बनाकर नाबाद रहे।