फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia will be without captain for 15 years if it is looking for perfect skipper slams Michael Clarke to cricket australia

दो टूक: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड पर साधा निशाना, कहा- अगर ऐसा रहा तो तो टीम 15 साल तक बिना कप्तान के रहेगी

Wed, 24 Nov 2021 04:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Nov 2021 04:11 PM IST
सार

टिम पेन ने अपनी सहकर्मी को आपत्तिजनक संदेश भेजने का खुलासा होने के बाद कप्तानी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) नए कप्तान की तलाश में जुट गई है। इसमें फिलहाल तेज गेंदबाज पैट कमिंस कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके अलावा पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी इस दौड़ में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Australia will be without captain for 15 years if it is looking for perfect skipper slams Michael Clarke to cricket australia
माइकल क्लार्क - फोटो : getty

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम की मौजूदा कप्तानी और उसके विवाद को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर निशाना साधा है। क्लार्क ने कहा, 'अगर देश के क्रिकेट प्रशासक कप्तान नियुक्त करने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जिसका रिकॉर्ड बेदाग हो तो फिर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अगले 15 साल तक बिना कप्तान के रहेगी। 

विज्ञापन


दरअसल हाल ही में टिम पेन ने अपनी सहकर्मी को आपत्तिजनक संदेश भेजने का खुलासा होने के बाद कप्तानी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) नए कप्तान की तलाश में जुट गई है। इसमें फिलहाल तेज गेंदबाज पैट कमिंस कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके अलावा पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी इस दौड़ में शामिल हैं। 
विज्ञापन


क्लार्क ने कहा कि रिकी पोंटिंग भी अपने करियर की गलत शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक बने थे। उन्होंने ‘बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट’ में कहा, ‘मेरे समय में यहां तक कि रिकी पोंटिंग बेहतरीन कप्तान रहे हैं। यदि ऐसा मामला होता तो वह कभी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं कर पाते।’
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लार्क ने कहा, ‘उनका बोरबोन एंड बीफस्टीक (नाइटक्लब) में झगड़ा हुआ। वहां घूंसे चले थे। क्या इस कारण आप उन्हें जिम्मेदारी नहीं सौंपते। वह शानदार उदाहरण हैं। उन्होंने आपको दिखाया है कि कैसे समय, अनुभव, परिपक्वता, उच्च स्तर पर खेलना और यहां तक कि कप्तानी भी उनमें बदलाव लेकर आई।’

क्लार्क ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान को उच्च मानदंड स्थापित करने की जरूरत होती है लेकिन यदि उससे गैरजरूरी उम्मीदें रखी जाती हैं तो फिर बहुत कम विकल्प बचेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘बेशक, आपको कुछ मानकों को बनाए रखना होगा, लेकिन क्या आप यह कहने जा रहे हैं कि 'वह बदल सकता है, वह परिपक्व हो सकता है। खिलाड़ियों का समर्थन कहां है? (यदि आप बेदाग कप्तान चाहते हैं) आप 15 साल तक कप्तान की तलाश करोगे। हमारे पास कप्तान नहीं होगा।’


क्लार्क ने कहा कि वह इस बात को लेकर उलझन में हैं कि पेन ने 2017 की घटना को लेकर अपना पद क्यों छोड़ा। उन्होंने कहा, ‘यह बात मेरी समझ में नहीं आई। यदि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उससे कहा कि कोई विकल्प नहीं हैं तो उसे कहना चाहिए था कि आप मुझे बर्खास्त कर सकते हैं क्योंकि मैंने चार साल पहले ही आपको यह जानकारी दे दी थी। मैं ईमानदार था और मुझे पाक साफ करार दिया गया था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed