{"_id":"57a334ba4f1c1bb5602b9278","slug":"australia-vs-sri-lanka-galle-test-day-one","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 बल्लेबाज सेंचुरी से चूके, गेंदबाज ने लगा दिया 'शतक'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
12 बल्लेबाज सेंचुरी से चूके, गेंदबाज ने लगा दिया 'शतक'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला. दिल्ली
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन कुल 12 विकेट गिरे और इनमें से कोई भी शतक नहीं लगा सका। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 281 पर ढेर हो गई। स्पिनरों को मददगार दिख रही पिच पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहर ढाया और आधी टीम को अपनी शिकार बनाया। इसी के साथ स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए।
स्टार्क के पांच विकेटों के अलावा ल्योन को दो जबकि हॉलैंड, मार्श और हेजलवुड को एक-एक विकेट मिला। हालांकि श्रीलंका के कुशल मेंडिस ने अपनी पारी वहीं से शुरु की जहां उन्होंने छोड़ी थी मगर स्टार्क ने उन्हें 86 रन से ज्यादा नहीं बनाने दिए और अपनी विकेटों की सेंचुरी पूरी की। उनके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 54 रन और कुशल परेरा ने 49 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 5 खिलाड़ी 57 रनों में ही गिरा दिए।

अंत में बड़ा खिलाड़ी बना शिकार
श्रीलंका
- फोटो : getty
मगर ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी में कोई खास खबर नहीं रही। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों को जल्दी चलता किया। ओपनर जो बर्न्स खाता भी नहीं खोल पाए और दूसरी ही गेंद पर विश्वा फर्नेंडो का शिकार बन गए।
हालांकि डेविड वॉर्नर ने कुछ हाथ जरूर दिखाए, मगर वो भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। वॉर्नर ने दिरुवान परेरा की गेंद पर आउट होने से पहले 41 बॉल में 42 रन बनाए जिसमें 7 चौके शामिल थे। वॉर्नर दिन के आखरी ओवर में आउट हुए और उनके आउट होने के साथ ही दिन का खेल खत्म हो गया।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा क्रीज पर मौजूद हैं। कंगारू टीम पहली पारी में 54 रन पर दो विकेट गंवा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में श्रीलंका से 227 रन पीछे है।