फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs South Africa 3rd T20I match report and result highlights Cazaly's Stadium Cairns

SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैक्सवेल ने दिखाया दम, मार्श का भी पचासा; ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज

Sat, 16 Aug 2025 06:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्न्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्न्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Aug 2025 06:53 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते आठ विकेट पर 173 रन बनाकर मैच तथा सीरीज अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
Australia vs South Africa 3rd T20I match report and result highlights Cazaly's Stadium Cairns
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया जिसकी मदद से कंगारूओं ने दो विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते आठ विकेट पर 173 रन बनाकर मैच तथा सीरीज अपने नाम कर ली। 
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की जिसे एडेन मार्करम ने हेड को आउट कर तोड़ा जो 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जोश इंग्लिस खाता खोले बिना आउट हुए और मार्श भी अर्धशतक लगाकर 37 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सवेल के तूफान को नहीं रोक सका दक्षिण अफ्रीका 
दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद वापसी की और कैमरन ग्रीन (9) और टिम डेविड (17) को आउट कर 120 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को पवेलियन भेजा। आरोन हार्डी (1) भी कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन फिर मैक्सवेल का तूफान दिखा जिसे दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज काबू नहीं कर सके। एक छोर से जहां मैक्सवेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं दूसरे छोर से निचले क्रम के बल्लेबाज अपने विकेट गंवाते जा रहे थे। हालांकि, बेन ड्वारशुईस ने मैक्सवेल का साथ दिया। उन्होंने भले ही एक रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर टिके रहे। मैक्सवेल और ड्वारशुईस के बीच सातवें विकेट के लिए 41 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। मैक्सवेल 36 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने तीन विकेट झटके, जबकि कगिसो रबाडा और कवेना मफाका ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मार्करम को एक सफलता मिली। 
विज्ञापन

ब्रेविस ने खेली अर्धशतकीय पारी 
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन एक बार फिर डेवाल्ड ब्रेविस की धुआंधार बल्लेबाजी देखने मिली। ब्रेविस ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 26 गेंदों पर एक चौका और छह छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। वान डेर डुसेन ने 26 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे नाबाद 38 रनों की पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 170 रन का स्कोर पार करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और एडम जैम्पा को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed