फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs South Africa 2nd ODI match report results and highlights Great Barrier Reef Arena Mackay

AUS vs SA: इंग्लिस की पारी पर भारी पड़ा एनगिडी का 'पंजा', दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से जीती वनडे सीरीज

Fri, 22 Aug 2025 07:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Aug 2025 07:27 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 277 रन बनाए, लेकिन एनगिडी ने 42 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम 37.4 ओवर में 193 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
Australia vs South Africa 2nd ODI match report results and highlights Great Barrier Reef Arena Mackay
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : @Proteas Men X

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने अनुभवी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कंगारू टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने दमदार बल्लेबाजी की, लेकिन एनगिडी का 'पंजा' उनकी पारी पर भारी पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 277 रन बनाए, लेकिन एनगिडी ने 42 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम 37.4 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन

लगातार चौथी बार घर में 200 रन के अंदर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया 
यह लगातार चौथी बार है जब मिचेल मार्श की अगुआई वाली टीम घरेलू मैदान पर वनडे में 200 रन के अंदर ढेर हो गई है। तीन मैच की सीरीज में लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम केर्न्स में पहले वनडे में 98 रन से हारी थी। चोटिल कगिसो रबाडा की अनुपस्थिति में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया जिसमें एनगिडी ने दूसरे ही ओवर में मार्नस लाबुशेन को आउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांद्रे बर्गर ने ट्रेविस हेड का विकेट लिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का शॉर्ट गेंदों के खिलाफ जूझना जारी रहा और कप्तान मार्श भी पावरप्ले में मिडऑन पर लपके गए जिससे टीम ने 38 रन पर तीन विकेट खो दिए। जोश इंग्लिस (87 रन) और कैमरन ग्रीन (35 रन) ने 67 रन की साझेदारी निभाई। बाएं हाथ के स्पिनर सेनुरान मुथुसैमी ने 23वें ओवर में ग्रीन का रिटर्न कैच लेकर इस भागीदारी का अंत किया। एलेक्स कैरी के आउट होने से ऑस्ट्रेलिया ने 133 रन पर पांचवां विकेट गंवाया। एनगिडी ने फिर निचले क्रम को झकझोर दिया। उन्होंने इंग्लिस की पारी का अंत किया जिसमें 10 चौके और दो छक्के जड़े थे। 
विज्ञापन

ब्रिट्ज्के ने जड़ा लगातार चौथा पचासा 
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा को कार्यभार प्रबंधन के अंतर्गत आराम दिया गया था और वह सीरीज के अंतिम वनडे में टीम की अगुआई के लिए उपलब्ध होंगे। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रिट्ज्के (88 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (74 रन) के अर्धशतकों की मदद से चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। रेयान रिक्लेटन (08) और स्टब्स ने चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। मार्करम आसान कैच देकर खाता खोले बिना आउट हो गए।

ब्रिट्ज्के ने लगातार चौथा अर्धशतक लगाया, जबकि स्टब्स ने 16 वनडे में पहली बार पचास रन का आंकड़ा पार कर टीम को संभाला। ब्रिट्ज्के अपने दूसरे वनडे शतक से चूक गए। टीम ने लगातार दो विकेट गंवा दिए लेकिन फिर भी 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने की ओर बढ़ रही थी। 40वें ओवर में टीम का स्कोर पांच विकेट पर 233 रन था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने छह ओवर के अंदर 31 रन के अंदर चार विकेट खो दिए और 46वें ओवर में स्कोर नौ विकेट पर 264 रन हो गया। वियान मुल्डर ने 21 गेंद में 26 और केशव महाराज ने नाबाद 22 रन बनाए, पर दक्षिण अफ्रीका पांच गेंद रहते सिमट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed