{"_id":"658d01668e534ffd0701bb86","slug":"australia-vs-pakistan-2nd-test-bizarre-scenes-at-melbourne-as-play-delayed-due-to-umpire-stuck-in-lift-2023-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs PAK: लिफ्ट में अटके अंपायर तो देरी से शुरू हुआ खेल, ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान टेस्ट में अजीबोगरीब घटना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs PAK: लिफ्ट में अटके अंपायर तो देरी से शुरू हुआ खेल, ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान टेस्ट में अजीबोगरीब घटना
Thu, 28 Dec 2023 10:32 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:32 AM IST
सार
तीसरे दिन लंच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और ऑन फील्ड अंपायर मैदान पर आ गए थे और खेल शुरू करने का इंतजार करने लगे। हालांकि, इनके मैदान पर आने के बाद भी खेल शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच के बाद खेल शुरू होने में देरी हुई। इसके पीछे एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। इसका कारण जान फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, तीसरे दिन लंच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और ऑन फील्ड अंपायर मैदान पर आ गए थे और खेल शुरू करने का इंतजार करने लगे। हालांकि, इनके मैदान पर आने के बाद भी खेल शुरू नहीं हो पाया। दरअसल, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ लिफ्ट में फंस गए थे और अपने सेटअप यानी थर्ड अंपायर के केबिन में वापस नहीं जा सके थे।
The game is delayed because the third umpire ... is stuck in the lift #AUSvPAK pic.twitter.com/eSuKyPQp56
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों और ऑन फील्ड अंपायर को इस बारे में तब जानकारी नहीं थी। हालांकि, कुछ देर बाद फील्ड अंपायर्स को इस बारे में पता चला और फिर उन्होंने खिलाड़ियों को इस स्थिति के बारे में सूचित किया। इसे कुछ समय में ठीक कर लिया गया और इलिंगवर्थ के अपने केबिन में लौटते ही खेल फिर से शुरू हो गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब ट्रोलिंग हो रही है।
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे। मार्नस लाबुशेन ने 63 रन, उस्मान ख्वाजा ने 42 रन और मिचेल मार्श ने 41 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने 38 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से आमिर जमाल ने तीन विकेट लिए। वहीं, शाहीन अफरीदी, मिर हमजा और हसन अली को दो-दो विकेट मिले।
जवाब में एक वक्त मजबूत शुरुआत करने वाली पाकिस्तान टीम अपनी पहली पारी में 264 रन पर सिमट गई। एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 124 रन था और फिर टीम ने 140 रन बनाने में अगले नौ विकेट गंवा दिए। तीसरे दिन पाकिस्तानी पारी 264 रन पर सिमट गई।
इंतजार करते खिलाड़ी
इंतजार करते खिलाड़ी
पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने 62 रन, कप्तान शान मसूद ने 54 रन, मोहम्मद रिजवान ने 42 रन और शाहीन अफरीदी ने 21 रन की पारी खेली। वहीं, आमिर जमाल 33 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने पांच और नाथन लियोन ने चार विकेट लिए। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है।