VIDEO: हवा में 'उड़ते हुए' स्मिथ ने पकड़ा विलियमसन का ऐसा कैच, देखते रह गए सब
ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ एक बेहतरीन फिल्डर भी हैं। इसका नमूना पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन देखने को मिला।
दरअसल, मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी मार्नस लाबुछाने (143 रन) की शानदार शतकीय पारी की बदैलत 416 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 100 रन के भीतर कीवी टीम अपना पांच विकेट गंवा चुकी थी। शानदार गेंदबाजी के आगे कीवी टीम घुटने टेकती नजर आई। मगर इस मैच में स्मिथ का लपका बेहतरीन कैच ने सबको हैरान कर दिया।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान 23वां ओवर मिशेल स्टार्क के जिम्मे था। इस ओवर की चौथी गेंद पर कीवी कप्तान केन विलियमसन ने गेंद को सेकंड स्लिप में खेला, लेकिन वहां तैनात फिल्डर स्टीव स्मिथ ने हवा में उड़ते हुए केन का बेहतरीन कैच लपका, जिसे देख खुद न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन भी हैरत में पड़ गए। केन ने महज 34 रन की छोटी सी पारी खेली।
STEVE SMITH!
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 13, 2019
It doesn't get any better than that! #AUSvNZ pic.twitter.com/fxMje4Ms7I