फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs india third test second day live updates scorecard at melbourne

टीम इंडिया ने पहली पारी 443/7 पर की घोषित, ऑस्ट्रेलिया ने नहीं गंवाया विकेट

Thu, 27 Dec 2018 12:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 27 Dec 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
australia vs india third test second day live updates scorecard at melbourne
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

टीम इंडिया ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 443 रन के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। मार्कस हैरिस 5* और आरोन फिंच 3* रन क्रीज पर डटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल टीम इंडिया के स्कोर से 435 रन पीछे हैं जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 169.4 ओवर में सात विकेट पर 443 रन के स्कोर पर घोषित की। रोहित शर्मा 114 गेंदों में 5 चौके की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें यहां

टीम इंडिया को पुजारा और कप्तान विराट कोहली ने दूसरे दिन शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले सत्र में 62 रन जोड़े, लेकिन टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया। पुजारा-कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पुजारा ने अपने करियर का 17वां टेस्ट शतक जमाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा जबकि मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक ठोका। सौराष्ट्र के बल्लेबाज ने नाथन लियोन द्वारा किए पारी के 114वें ओवर की पहली गेंद पर मिड-ऑफ की दिशा में चौका जमाकर अपना सैकड़ा पूरा किया।

पुजारा ने 280 गेंदों में 10 चौकों की मदद से शतक पूरा किया। इसी के साथ पुजारा ने शतकों के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा जबकि वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी पर पहुंचे।

लंच के बाद कप्तान विराट कोहली ने तेजी से रन बनाने की ठानी। हालांकि, इस कारण वह अपना शतक पूरा करने और इतिहास रचने से चूक गए। मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोहली ने अपर कट शॉट खेला और थर्ड-मैन बाउंड्री पर आरोन फिंच ने उनका आसान कैच लपका। भारतीय कप्तान ने 204 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 82 रन बनाए।

इसके बाद पुजारा अभाग्यशाली रहे क्योंकि पैट कमिंस की गेंद बेहद नीची रही और वह क्लीन बोल्ड हुए। पुजारा ने अपनी मैराथन पारी में 319 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों की मदद से 106 रन बनाए।

यहां से अजिंक्य रहाणे (34) ने रोहित शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 350 रन के पार लगाया। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने रहाणे को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। फिर रोहित शर्मा को ऋषभ पंत का साथ मिला और दोनों ने छठें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 400 रन के पार लगाया।

इस दौरान रोहित शर्मा ने आरोन फिंच द्वारा किए पारी के 164वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 97 गेंदों में चार चौके की मदद से पचासा पूरा किया।

'हिटमैन' की टेस्ट टीम में धमाकेदार वापसी रही क्योंकि दूसरे टेस्ट में वह चोट के कारण बाहर हो गए थे। मिचेल स्टार्क ने ऋषभ पंत को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। 

फिर हेजलवुड ने रवींद्र जडेजा को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया तो भारतीय कप्तान कोहली ने पारी घोषणा का इशारा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस को सर्वाधिक तीन विकेट मिले। मिचेल स्टार्क को दो जबकि जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला।

पुजारा-मयंक से परेशान हुए कंगारू

australia vs india third test second day live updates scorecard at melbourne
टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल

पता हो कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने बुधवार को स्टंप्स तक 89 ओवर में दो विकेट खोकर 215 रन बनाए थे। टीम इंडिया को नई ओपनिंग जोड़ी हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 40 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। 

विहारी 66 गेंदों में 8 रन बनाकर क्रीज पर लंबा समय बिताने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पैट कमिंस की बाउंसर ने उनकी पारी का अंत किया। विहारी का ग्लव गेंद पर जाकर लगा और दूसरी स्लिप में फिंच ने आसान कैच लपका।

यहां से अग्रवाल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 100 रन के पार लगाया। चायकाल से ठीक पहले पैट कमिंस ने टीम इंडिया को करारा झटका दिया। तेज गेंदबाज ने मयंक को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को दिन की दूसरी सफलता दिलाई। 27 वर्षीय मयंक ने 161 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए।

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने इस टेस्ट के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए। मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका मिला जबकि रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा की अंतिम एकादश में वापसी हुई है।

फिलहाल, चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में कंगारुओं को 31 रन से हराया था। इसके बाद पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को कंगारुओं के हाथों 146 रन करारी हार झेलनी पड़ी थी।

australia vs india third test second day live updates scorecard at melbourne
aus vs ind toss
टीमें इस प्रकार हैः

टीम इंडिया: मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलियाः आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, नाथन लियोन, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed