फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs India: MS Dhoni becomes fifth cricketer to score 10,000 ODI runs for India

दस हजारी बने एमएस धोनी, सचिन-सौरव-द्रविड़-विराट के बाद पांचवें भारतीय खिलाड़ी

Sat, 12 Jan 2019 09:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
Australia vs India: MS Dhoni becomes fifth cricketer to score 10,000 ODI runs for India
\

महेंद्र सिंह धोनी भारत की तरफ खेलते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को यहां पहले वनडे मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। 

विज्ञापन


मैच से पहले भारत की तरफ से उनकी रनसंख्या 9999 थी और अपनी 51 रन की पारी के दौरान उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। धोनी ने वनडे में 10,000 रन का आंकड़ा हालांकि 2017 में ही इंग्लैंड दौरे के दौरान छू लिया था लेकिन इसमें एशिया एकादश की तरफ से अफ्रीका एकादश के खिलाफ बनाए गए 174 रन भी शामिल थे। 
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने देश की तरफ से 10,000 रन का आंकड़ा छुआ। भारत के लिए खेलते हुए धोनी से पहले जिन बल्लेबाजों ने 10,000 वनडे रन पूरे किए थे उनमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने भारत की तरफ से 330 वनडे में 49.75 की औसत से 10,050 रन बनाये हैं जिसमें नौ शतक और 67 अर्धशतक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed