फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs India: Match preview, pitch, weather and predicted XI of 1st T20

AUSvIND: वन-डे सीरीज में मिली हार, अब टी-20 में भारत करेगा पलटवार, पहला मैच आज

Fri, 04 Dec 2020 12:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Australia vs India: Match preview, pitch, weather and predicted XI of 1st T20

वन-डे श्रृंखला में 1-2 से मिली हार ने इस 50 ओवरों के प्रारूप में भारत की कमजोरियों की कलई खोल दी। टी-20 में हालांकि भारत के पास काफी संतुलित टीम है। तीन मैच की टी-20 सीरीज की शुरुआत कल से कैनबरा में हो रही है, जहां तीसरा और अंतिम एकदिवसीय खेला गया था। एकदिवसीय श्रृंखला में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दे सकती है क्योंकि उसके पास विकल्पों की कमी नहीं है। कोरोना महामारी से पहले भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड को हराया था और उसका मनोबल काफी ऊंचा होगा।

विज्ञापन

कैसी रहेगी पिच और मौसम का पूर्वानुमान

मानुका ओवल की पिच से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। टी-20 मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है। ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक, टी-20 मैच शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा, लेकिन भारतीय समय के मुताबिक 1 बजकर 40 मिनट उसका प्रसारण होगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम भी साफ ही रहेगा। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच टी-20 मुकाबले की बात की जाए तो मेजबान ही भारी नजर आते हैं। तीन मैच में जहां ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी तो एक मुकाबला भारत के पक्ष में गया। एक बेनतीजा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के गेंदबाजी में काफी विकल्प

वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर और वन-डे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले टी नटराजन गेंदबाजी को संतुलन देते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए आईपीएल में सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया जब कप्तान विराट कोहली ने पावरप्ले और बीच के ओवरों में उनका इस्तेमाल किया था। हार्दिक पांड्या नियमित गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, ऐसे में रवींद्र जडेजा के रूप में वन-डे टीम में एकमात्र विशेषज्ञ हरफनमौला था। टी-20 में हालांकि सुंदर के साथ जड्डू भी छोटे स्पैल डाल सकते हैं। आईपीएल की खोज यॉर्कर विशेषज्ञ नटराजन शुक्रवार को टी-20 क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं, जिन्होंने पहले वन-डे में दो विकेट लेकर प्रभावित किया। देखना होगा कि जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत कौन करेगा, मोहम्मद शमी या दीपक चाहर। वन-डे में नाकाम रहे युजवेंद्र चहल भी वापसी की कोशिश में होंगे।

विज्ञापन

बल्लेबाजी में भी दम

केएल राहुल वन-डे में पांचवें नंबर पर उतरने के बाद अब शिखर धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने पारी की शुरूआत की थी। उम्मीद है कि वह आईपीएल वाला फॉर्म बरकरार रखेंगे, जिसमें उन्होंने इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाए। कप्तान कोहली वन-डे में फार्म में दिखे और उसे जारी रखना चाहेंगे। श्रेयस अय्यर अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके लेकिन अब बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। तीसरे वन-डे में मिली जीत ने भारतीय टीम के लिए टॉनिक का काम किया है वरना वनडे श्रृंखला में 'क्लीन स्वीप' होने से टीम का मनोबल गिर जाता।

ऑस्ट्रेलिया सातवें आसमान पर

दूसरी ओर वन-डे श्रृंखला जीतकर ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद हैं। स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर हालांकि चोट के कारण बाहर हैं। अब देखना यह है कि कप्तान आरोन फिंच के साथ मार्नस लाबुशेन उतरते हैं या कोई और। मार्कस स्टोइनिस भी पारी की शुरूआत कर सकते हैं, लेकिन वन-डे में उन्हें भी चोट लगी थी और अभी उनका खेलना संदिग्ध है। गेंदबाजी में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क तीसरे वन-डे से बाहर रहने के बाद वापसी कर सकते हैं।

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट, एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed