{"_id":"19b7722d509729480e1cec16dbf1fc2a","slug":"australia-trail-by-91-run-in-melbourne-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलबर्न टेस्टः इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने किया पलटवार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेलबर्न टेस्टः इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने किया पलटवार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Dec 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम एक बार फिर फॉर्म में दिख रही है। सीरीज के चौथे मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है।
दूसरे दिन स्टंप्स के समय ऑस्ट्रेलिया नौ विकेट पर 164 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था और वह इंग्लैंड की पहली पारी में बनाए 255 रनों के जवाब में 91 रन से पीछे है।
पांच मैचों की एशेज सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
मेजबान ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर क्रिस रोजर्स ने 61 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी के आगे बुरी तरह से नाकाम रहे।
विज्ञापन
ओपनर डेविड वॉर्नर (9), शेन वॉटसन (10), कप्तान माइकल क्लार्क (10), स्टीवन स्मिथ (19) और जॉर्ज बैली (0) सस्ते में ही पवेलियन लौट गए।
हालांकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने एक छोर संभाल कर ऑस्ट्रेलियाई पारी आज सिमटने से बचा लिया। वह 43 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
आज का दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के नाम रहा और जेम्स एंडरसन तथा स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3-3 विकेट झटके।
जबकि टिम ब्रेसनन ने दो और बेन स्ट्रोक्स को एक सफलता मिली।
इससे पहले इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 226 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम महज 29 रन जोड़कर आउट हो गई। केविन पीटरसन 71 रन बनाकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल जॉनसन ने 63 रन देकर पांच विकेट झटके।