फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Squad for World Test Championship Final 2023 Captain and Players List

WTC Final: टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, आईपीएल खेल रहे इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Wed, 19 Apr 2023 10:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 10:01 AM IST
सार

Australia Squad for WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया की यह टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और एशेज सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैच भी खेलेगी। इस टीम में विस्फोटक ऑलराउंडर मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस और मार्कस हैरिस को भी शामिल किया गया है। 
 

विज्ञापन
Australia Squad for World Test Championship Final 2023 Captain and Players List
नाथन लियोन - फोटो : BCCI

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की यही टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज शुरुआती दे मुकाबले भी खेलेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल मैदान में सात जून से खेला जाएगा। 
विज्ञापन


भारत लगातार दूसरी बार फाइनल मैच खेलेगा। 2019-21 संस्करण के फाइनल में उसे न्यूजीलैंड ने हराया था। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अंत तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमें फाइनल में पहुंचती हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले और भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टीम में डेविड वार्नर को भी शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में फॉर्म में गिरावट के बावजूद टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है, मैथ्यू रेनशॉ ने न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए शानदार खेल दिखाया था और उन्हें भी टीम में जगह मिली है। जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी विकेटकीपर के रूप में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। भारत दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉड मर्फी भी टीम का हिस्सा हैं।

ऑलराउंडर माइकल नेसर के अलावा स्पिन गेंदबाज मैथ्यू कुह्नमैन, मिशेल स्वेपसन और बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरून बैनक्रॉफ्ट टीम में जगह नहीं बना पाए। तेज गेंदबाज लांस मॉरिस और झाय रिचर्डसन चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। मॉरिस को भारत में हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद पीठ में चोट लगी थी, जबकि रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग सर्जरी से उबर रहे हैं।

मिचेल मार्श ने आखिरी बार 2019 एशेज के दौरान टेस्ट क्रिकेट खेला था, लेकिन अपनी वापसी के बाद से शानदार फॉर्म में हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 18 महीनों के दबदबे के बाद ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। यहां उनका सामना भारत से होगा। इस मैच के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा 28 मई को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed