{"_id":"5c1e22a9bdec22569a51b0f1","slug":"australia-opener-cameron-bancroft-almost-quit-to-teach-yoga-after-cricket-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन लगने के बाद बदल गई थी इस क्रिकेटर की जिंदगी, योग के लिए छोड़ने वाले थे क्रिकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बैन लगने के बाद बदल गई थी इस क्रिकेटर की जिंदगी, योग के लिए छोड़ने वाले थे क्रिकेट
Sat, 22 Dec 2018 05:10 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 22 Dec 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के कलंकित क्रिकेटर कैमरन बेनक्राफ्ट ने शनिवार को कहा कि गेंद से छेड़खानी मामले के बाद से वह पूरी तरह बदल चुके हैं और योग प्रशिक्षक बनने के लिये क्रिकेट छोड़ने की सोच रहे थे।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में हुए गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद सलामी बल्लेबाज बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था । तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
स्मिथ ने शुक्रवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस की जबकि बेनक्राफ्ट ने भी प्रतिबंध खत्म होने से एक सप्ताह पहले चुप्पी तोड़ी। उसने खुद को लिखे लंबे पत्र में उस घटना के बाद से अब तक के अपने जज्बाती सफर का जिक्र किया। यह पत्र वेस्ट आस्ट्रेलिया अखबार में छपा है।
विज्ञापन
इसमें उसने बताया कि कोच जस्टिन लैंगर और एडम वोजेस का उस पर कितना प्रभाव है। उसने यह भी कहा कि क्रिकेट से दूर रहते हुए योग उसके जीवन का अभिन्न अंग बन गया और उसने योग प्रशिक्षक बनने के लिये खेल छोड़ने का मन बना लिया था।
बेनक्राफ्ट ने लिखा, ‘शायद क्रिकेट तुम्हारे लिए नहीं है। खुद से पूछो। क्या तुम वापसी करोगे। योग से संतोष मिलता है।’ बाद में उसने क्रिकेट में वापसी का फैसला किया और 30 दिसंबर को पर्थ स्कॉचर्स के लिए बिग बैश टी-20 लीग का पहला मैच खेलेगा।