{"_id":"60223cfe70484332fb01ca21","slug":"australia-former-captain-ricky-ponting-was-sleeping-with-his-wife-and-children-in-home-when-thieves-stole-his-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी-बच्चों के साथ सो रहे थे रिकी पोंटिंग, रात में चोरों ने घर में घुसकर कांड कर दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीवी-बच्चों के साथ सो रहे थे रिकी पोंटिंग, रात में चोरों ने घर में घुसकर कांड कर दिया
Tue, 09 Feb 2021 01:12 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के घर में बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई समाचार 'चैनल 7' की एक खबर के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग के मेलबर्न स्थित घर में पिछले हफ्ते चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक यह घटना बीते शुक्रवार को घटी जब चोरों ने पोंटिंग के घर में घुसकर चोरी की। चोर पोंटिंग के घर में रखी कार को चुरा ले गए। कार का पता लगाने के लिए वहां की पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी, लेकिन बाद में पुलिस ने कार को मेलबर्न के केम्बर्वेल एरिया से ढूंढ निकाला। हालांकि पुलिस अभी तक कार चुराने वाले दो लोगों का पता नहीं लगा पाई है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हैरानी वाली बात यह है कि जिस वक्त पोंटिंग के घर पर चोरी हुई, उस वक्त वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ वहीं सो रहे थे।
बता दें कि रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों में 51।85 की औसत से 13378 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने 375 वनडे मैचों में 42 की औसत से 13704 रन जड़ा है। सचिन तेंदुलकर के बाद पोंटिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 41 और वनडे में 30 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2003 और 2007 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था जबकि 2006 और 2009 में उनकी कप्तानी में कंगारू टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था।
मौजूदा समय में पोंटिंग कमेंट्री के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग से भी जुड़े हुए हैं। वे भारतीय टी-20 लीग में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं।