फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Fast Bowler Scott Boland took Six wickets in Four Overs against England in Ashes Series

Ashes: चार ओवर, सात रन और छह विकेट, 32 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले गेंदबाज ने होमग्राउंड पर इंग्लैंड को ध्वस्त किया

Tue, 28 Dec 2021 11:18 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 11:18 AM IST
सार

एशेज सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड ने चार ओवरों में ही इंग्लैंड के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेज मैच खत्म कर दिया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी हासिल किया। 
 

विज्ञापन
Australia Fast Bowler Scott Boland took Six wickets in Four Overs against England in Ashes Series
प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले स्कॉट बोलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच जीतकर एशेज सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच में सात विकेट लेने वाले स्कॉट बोलैंड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बोलैंड 32 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे थे और मौका मिलते ही अपने घरेलू मैदान पर इतिहास रच दिया। पहली पारी में सिर्फ एक विकेट लेने वाले बोलैंड ने दूसरी पारी में सिर्फ चार ओवरों में इंग्लैंड के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस दौरान उन्होंने सिर्फ सात रन दिए और एक ओवर मेडन फेंका। वो इससे पहले 2016 में इंग्लैंड के लिए वनडे और टी-20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन किसी भी फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले बोलैंड को लंबा इंतजार करना पड़ा। घरेलू क्रिकेट में लगातार दो सालों तक अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम में मौका नहीं मिल रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हेजलवुड चोटिल हुए तो उनकी उम्मीदें जगी, लेकिन उनकी जगह झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया। एक मैच बाद रिचर्डसन भी चोटिल हो चुके थे और अब बोलैंड को ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का मौका मिला। 
विज्ञापन


पहली पारी में साधारण गेंदबाजी फिर चार ओवरों में खत्म किया मैच
32 साल की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बोलैंड शुरुआत में बहुत ही साधारण नजर आ रहे थे। पहली पारी में वो ऑस्ट्रेलिया के सबसे महंगे गेंदबाज रहे और 13 ओवरों में 48 रन खर्चे। इस दौरान उन्हें सिर्फ मार्क वुड का विकेट मिला। इसके बाद दूसरी पारी में उन्हें दिन का खेल खत्म होने से पहले गेंदबाजी का मौका मिला। उन्होंने एक ही ओवर में ओपनर हसीब हमीद और नाइट वाचमैन जैक लीच के पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। अगले दिन वापस आने पर भी बोलैंड उसी लय में नजर आए और जैसे ही गेंद उनके हाथ में आई उन्होंने इंग्लैंड की टीम को समेट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





2016 में खेला था पहला मैच
बोलैंड लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन टेस्ट में डेब्यू करने से पहले उनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा था। 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 वनडे मैच खेलने वाले बोलैंड ने 16 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी इकोनॉमी भी 6.08 की थी। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 67 रन देकर तीन विकेट था। वहीं 2016 में ही तीन टी-20 मैच में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.18 की थी। ऐसे साधारण प्रदर्शन के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर कर दिया गया था और अब पांच साल बाद उन्होंने धमाकेदार वापसी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed