फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia defeated england in world cup warm match steve smith scored century

स्मिथ की शतकीय पारी, अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दी इंग्लैंड को मात

Sun, 26 May 2019 09:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 May 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Australia defeated england in world cup warm match steve smith scored century
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

स्टीव स्मिथ (116) के शतक और गेंदबाजों के प्रयास से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को विश्व कप अभ्यास मैच में 12 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 297 रन बनाए थे।

विज्ञापन


एक समय इंग्लैंड ने 34वें ओवर में चार विकेट पर 197 रन बना लिए थे लेकिन उसके बाद मेहमान टीम के गेंदबाजों ने उन्हें 49.3 ओवरों में 285 पर समेट दिया।

जेम्स विन्स (64) और जोस बटलर (52) ने चौथे विकेट पर 71 रन जोड़े थे। अंतिम दस ओवरों में मेजबान टीम को 61 रन चाहिए थे लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। बेहरनडोर्फ (2/43)और केन रिचर्डसन (2/51) ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

 

दर्शकों ने की हूटिंग 

Australia defeated england in world cup warm match steve smith scored century
warner and smith

गेंद से छेड़खानी प्रकरण में साथी वॉर्नर के साथ एक वर्ष का प्रतिबंध खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे स्मिथ ने 102 गेंदों की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। वॉर्नर ने 43 रन का योगदान दिया।

दोनों बल्लेबाजों के मैदान पर उतरते समय दर्शकों ने उनकी हूटिंग की। एक दर्शक तो उन्हें बेईमान कहते सुनाई दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed