{"_id":"b7c216f6-7b41-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"australia-declared-playing-eleven-under-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में नहीं चलेगा कंगारुओं का 'ताजा हथियार'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत में नहीं चलेगा कंगारुओं का 'ताजा हथियार'
पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 20 Feb 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम को माइंड गेम खेल में महारथ हासिल है। कंगारुओं ने अपने इस गेम की बदौलत कई ऐसे मैच जीते हैं जो वो पूरी तरह हार चुके थे। चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियन टीम ने माइंड गेम खेलने शुरू कर दिए है। कंगारुओं का माइंड गेम में ताजा हथियार है मैच से दो दिन पहले अंतिम 11 की घोषणा करना।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत के साथ पिछली सीरीज 2011-12 में इस गेम को खेलना शुरू किया था। क्लॉर्क को अपने घरेलू मैदानों पर इसका फायदा मिला और वो टीम इंडिया को 4-0 से रौंदने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
अब भारत दौरे पर भी क्लॉर्क ने वही दांव खेला है। 22 फरवरी से शुरू हो रहे चेन्नई टेस्ट से दो दिन पहले क्लॉर्क ने अंतिम 11 की घोषण कर दी है। इस टीम में क्लॉर्क ने 4 तेज गेंदबाजों को रखा है। जबकि इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम में नॉथन ल्योन के रूप में केवल एक स्पिनर होंगे।
विज्ञापन
क्लॉर्क का यह फैसला भले ही उनके टीम के खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद हो पर टीम इंडिया के लिए इससे कोई नुकसान नहीं होगा। पहली बात तो टीम इंडिया अपने घरेलू मैदानों पर खेल रही है। क्लॉर्क तेज गेंदबाजों के भरोसे ही भारत में भारत को हराने आए हैं। ऐसे में टीम इंडिया अगर चाहे तो स्पिन ट्रैक पर फंसा कर कंगारुओं का कचूमर निकाल सकते हैं।
चेन्नई टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया अंतिम एकादश
माइकल क्लॉर्क (कप्तान), डेविड वार्नर, ईडी कोवान, फिलिप ह्यूग्स, शेन वाटसन, मैथ्यू वाडे (विकेटकीपर), नॉथन ल्योन (स्पिनर), म्वायसेस हेनरिक्स, पीटर सीडल, मिसेल स्टार्क, जेम्स पैटिंसन।