{"_id":"87cae29bc3dc2a616f0414303807361c","slug":"australia-crush-england-to-seal-5-0-whitewash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज: ऑस्ट्रेलिया ने किया इंग्लैंड का सफाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज: ऑस्ट्रेलिया ने किया इंग्लैंड का सफाया
सिडनी/एजेंसी
Updated Sun, 05 Jan 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार गेंदबाजी के जरिए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे ही दिन रविवार को 281 रनों से हराकर 5-0 से एशेज सीरीज अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रेयान हैरिस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर पांच विकेट झटके। हैरिस को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
पिछले साल भारत में 0-4 से टेस्ट सीरीज हारने और फिर इंग्लैंड में 0-3 से एशेज सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने गजब की वापसी करते हुए इंग्लिश टीम का इस सीरीज में पूरी तरह सफाया कर दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 448 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था। मेहमान टीम चायकाल के थोड़ी देर बाद 166 रन पर सिमट गई।
इंग्लैंड का स्कोर चायकाल के समय तीन विकेट पर 87 रन था और उसने चायकाल के बाद 11 गेंदों के अंतराल के चार विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड की टीम 35 ओवर के भीतर ही सिमट गई। 'मैन ऑफ द सीरीज' मिशेल जानसन ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए।