फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Cricket Team: Daniel Vettori, Andre Borovec join Australia men's team as assistant coaches

Australia Cricket Team: न्यूजीलैंड का यह दिग्गज स्पिनर बना ऑस्ट्रेलिया का असिस्टेंट कोच, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पहली चुनौती

Tue, 24 May 2022 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 May 2022 04:14 PM IST
सार

मैकडोनाल्ड के साथ विटोरी ने आईपीएल में काम किया है। तब मैकडोनाल्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड कोच थे और विटोरी आरसीबी के असिस्टेंट कोच थे। ये दोनों एक साथ आरसीबी के लिए खेल भी चुके हैं।

विज्ञापन
Australia Cricket Team: Daniel Vettori, Andre Borovec join Australia men's team as assistant coaches
डेनियल विटोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी और विक्टोरिया के आंद्रे बोरोवेक को ऑस्ट्रेलियाई मेन्स क्रिकेट टीम का असिस्टेंट कोच बनाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। ये दोनों मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को असिस्ट करते नजर आएंगे। इन दोनों की पहली चुनौती श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम में फिलहाल असिस्टेंट कोच पद के लिए दो स्थान खाली थे। ये स्थान जेफ वॉन और खुद मैकडोनाल्ड के जाने के बाद खाली हुए थे। मैकडोनाल्ड जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच बने, वहीं वॉन तस्मानिया के टाइगर्स टीम के हेड कोच बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

विटोरी इससे पहले भी मैकडोनाल्ड के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के स्पिन बॉलिंग कंसल्टेंट के तौर पर काम किया था। वहीं, मैकडोनाल्ड के साथ विटोरी ने आईपीएल में काम किया है। तब मैकडोनाल्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड कोच थे और विटोरी आरसीबी के असिस्टेंट कोच थे। ये दोनों एक साथ आरसीबी के लिए खेल भी चुके हैं।

वहीं, बोरोवेक को इंटरनेशनल लेवल का कोई अनुभव नहीं है। हालांकि, वह भी मैकडोनाल्ड के साथ पहले काम कर चुके हैं। मैकडोनाल्ड और बोरोवेक एक साथ विक्टोरिया और मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के लिए साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों के चुने जाने के बाद मैकडोनाल्ड ने कहा कि बोरोवेक बेहद अनुभवी और हाई परफॉर्मेंस कोच हैं। उनका आना टीम के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

वहीं, विटोरी को लेकर मैकडोनाल्ड ने कहा- मैंने डेनियल के साथ पहले भी काम किया है और उनके बारे में कुछ भी कहना कम होगा। उनकी वर्क एथिक और रिपोर्ट शानदार है। उनके पास काफी अनुभव है और वह चीजों को सामान्य लेकर चलते हैं। वह टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे और खिलाड़ियों को उनके रहने से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed