फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia close to victory in karachi test pakistani fans can't believe their teams condition

PAK vs AUS: कराची टेस्ट में पाकिस्तान का बुरा हाल, अपनी टीम की हालत पर यकीन नहीं कर पा रहे फैंस

Tue, 15 Mar 2022 01:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 01:43 PM IST
सार

पाकिस्तान टीम की हालत पर उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। पहली पारी में जब ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 148 रन पर समेट दिया तो फैंस अपने बल्लेबाजों का  प्रदर्शन देख हैरान रह गए। 
 

विज्ञापन
Australia close to victory in karachi test pakistani fans can't believe their teams condition
पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से निराश फैंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए सिर्फ नौ विकेट की जरूरत है। वहीं पाकिस्तान को जीत के लिए 488 रन बनाने हैं। इस मैच में अभी भी पांच सत्र का खेल बचा हुआ है। चौथे और पांचवें  की पिच में पाकिस्तान के लिए 488 रन बनाना या 150 ओवर तक बल्लेबाजी करना दोनों काम बहुत मुश्किल होने वाले हैं। ऐसे में पाकिस्तान की हार तय है। पहली पारी में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 53 ओवर खेल पाई थी। अपनी टीम की हालत पर पाकिस्तानी फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तानी फैंस की मायूसी साफ नजर आ रही है। इसके साथ ही पीसीबी ने लिखा है कि फैंस इस पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इस वीडियो में कराची स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को दिखाया गया, जो अपनी टीम के खराब प्रदर्शन से निराश हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विकेट के लिए तरसे पाकिस्तानी गेंदबाज
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में कंगारू टीम ने नौ विकेट पर 556 रन बनाकर पारी घोषित की। पहले मैच में सपाट पिच बनाने के लिए आलोचना का शिकार होने वाला पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड इस मैच में भी सपाट पिच के लिए जमकर ट्रोल हुआ, लेकिन जैसे ही पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो वही पिच अलग नजर आई। पाकिस्तान पहली पारी में सिर्फ 148 रन बनाकर आउट हो गया। 


ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मिशेल स्टार्क की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की टीम अपनी घरेलू जमीन पर सिर्फ 53 ओवर में सिमट गई। कप्तान बाबर ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने तीन विकेट लिए। स्वैपसन को दो विकेट मिले। कमिंस, लियोन और ग्रीन के हाथ एक-एक विकेट लगा।

दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चमके
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी शानदार खेल दिखाया और दो विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर पारी घोषित की। ख्वाजा और लाबुशेन ने 44 रन की पारियां खेली। इसके बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी में पहला विकेट सिर्फ दो रन के स्कोर पर गिर गया। वहीं 21 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट भी गिर चुका है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले ही जीत की उम्मीद छोड़ चुकी है और मैच बचाने के लिए खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed