{"_id":"67c5d65bb248f9f11907cafb","slug":"australia-captain-steve-smith-indicated-a-larger-role-for-spinners-on-a-dry-pitch-in-dubai-against-india-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ को सताई चिंता, बोले- स्पिनरों का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ को सताई चिंता, बोले- स्पिनरों का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा
Mon, 03 Mar 2025 09:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:48 PM IST
सार
भारत ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिनरों के दम पर जीत हासिल की थी और अब मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल में भी टीम को अपने स्पिनरों से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को भारत के खिलाफ मैच से पहले स्पिनरों का सामना करने की चिंता सताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन पहले से ही स्पिनरों के खिलाफ खेलने की तैयारियां शुरू कर दी थी। भारत ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिनरों के दम पर जीत हासिल की थी और अब मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल में भी टीम को अपने स्पिनरों से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
स्पिनरों की भूमिका से वाकिफ हैं स्मिथ
स्मिथ दुबई की सूखी पिच पर स्पिनरों की भूमिका से वाकिफ हैं। स्मिथ ने कहा, मुझे लगता है कि सिर्फ वरुण चक्रवर्ती ही नहीं, बल्कि उनके बाकी स्पिनर भी कमाल के हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे लिए मैच का परिणाम शायद इस बात पर निर्भर करता है कि हम उनके स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं। यह काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। मुझे लगता है कि गेंद को कुछ टर्न मिलेगी और हमें इसका मुकाबला करना होगा। हम देखेंगे कि किस तरह से स्पिनरों का सामना करते हैं। हमारे पास कुछ विकल्प हैं।

स्मिथ को हेड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
स्मिथ ने यह भी उम्मीद जताई कि नॉकआउट मैचों में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक बार फिर दमखम दिखाएंगे। उन्होंने कहा, जब भी आप कोई बड़ा मैच खेलते हैं तो दबाव होता है, लेकिन हेड ने अतीत में कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। आप जानते हैं कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली मैच में शानदार लय में थे। मुझे यकीन है कि वह यहां आकर उसी तरह खेलना चाहेंगे जैसे वह लंबे समय से आक्रामकता के साथ खेलते आए हैं। उम्मीद है कि वह पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

स्मिथ ने उम्मीद जताई कि दुबई में उनकी टीम अभ्यास सत्र से भारत को टक्कर देने के लिए यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठा लेगी। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेल रहा है। उन्होंने कहा, भारत ने अपने सभी मैच यहीं खेले हैं। इसलिए उन्होंने पिच की बेहतर जानकारी है। मुझे नहीं पता कि यह फायदेमंद है या नहीं। जाहिर है पिच पूरी तरह से सूखी है। हमें इस पिच का अंदाजा है।