फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia captain Pat Cummins expressed confidence that his players won't be distracted by the IPL auction

BGT: पहले टेस्ट मैच के दौरान आईपीएल नीलामी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को करेगी प्रभावित? कमिंस ने दिया ये बयान

Thu, 21 Nov 2024 11:44 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Nov 2024 11:44 AM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाना है। इस मैच के दौरान ही आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी होनी है।

विज्ञापन
Australia captain Pat Cummins expressed confidence that his players won't be distracted by the IPL auction
पैट कमिंस - फोटो : IPL

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आईपीएल की मेगा नीलामी प्रभावित नहीं करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाना है। इस मैच के दौरान ही आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी होनी है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेनियल विटोरी भी मैच के बीच से ही सऊदी अरब जाएंगे। 
विज्ञापन


कमिंस ने आईपीएल नीलामी के लिए विटोरी को सऊदी अरब जाने की मंजूरी देने के फैसले का समर्थन किया। कमिंस ने कहा, मुझे लगता है कि विटोरी नीलामी में होंगे और आईपीएल नीलामी से खिलाड़ियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इनमें से अधिकतर लोग पहले भी नीलामी में शामिल हो चुके हैं। वे जानते हैं कि वे वास्तव में इसमें कुछ नहीं कर सकते। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम पहले दो दिन कैसे बिताते हैं। जहां तक मैं देख सकता हूं यह कोई ध्यान भटकाने वाली बात नहीं है। 
विज्ञापन


पैट कमिंस और ट्रेविस हेड दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन किया है। ऑस्ट्रेलिया के 13 सदस्यीय टीम में स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क सहित अधिकतर खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे। आस्ट्रेलियाई कप्तान ने स्वीकार किया कि उनकी टीम पर दबाव होगा जो भारत से पिछली चार टेस्ट सीरीज हार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिंस ने कहा, अपनी धरती पर खेलते समय हमेशा दबाव रहता है। भारत की टीम काफी प्रतिभाशाली है और यह अच्छी चुनौती होगी, लेकिन हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतना शानदार होगा। भारतीय टीम बहुत अच्छी है लेकिन हमारी तैयारी भी पक्की है। 


कमिंस ने यह भी कहा कि नए बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को डेविड वॉर्नर की नकल करने की बजाय अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा। वॉर्नर ने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। कमिंस ने कहा, उसे अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा। डेविड वॉर्नर के जैसा खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। वह उसका खेल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed