{"_id":"5bd1adfcbdec2269b731661e","slug":"australia-beat-pakistan-by-64-runs-in-first-t20-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को चटाई धूल, 64 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को चटाई धूल, 64 रन से जीता मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Alyssa Healy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 64 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
कंगारू टीम ने एशले गार्डनर (नाबाद 63) और एशले हिली (59) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 131 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से नाहिदा खान ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उमइमा सोहेल ने 25 रनों की पारी खेली। आलिया रियाज ने 19 और कप्तान जावेरिया खान ने 16 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सकी। ऑस्ट्रेलियाई की तरफ से मोलिनेयुक्स सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुईं।
विज्ञापन
मोलिनेयुक्स ने चार विकेट अपने नाम किए, तो वहीं मेगन शट, डेलिसा किममिंसे, जॉर्ज वारेहेम के हिस्से एक-एक विकेट आया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो गार्डनर ने 37 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से तूफानी पारी खेली। हिली ने भी 35 गेंदों की अपनी अर्धशतकीय पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा बेथ मूनी ने 26 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए।