फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia beat pakistan by 64 runs in first t20 cricket match

महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को चटाई धूल, 64 रन से जीता मुकाबला

Thu, 25 Oct 2018 05:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
australia beat pakistan by 64 runs in first t20 cricket match
Alyssa Healy

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 64 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


कंगारू टीम ने एशले गार्डनर (नाबाद 63) और एशले हिली (59) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 131 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से नाहिदा खान ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उमइमा सोहेल ने 25 रनों की पारी खेली। आलिया रियाज ने 19 और कप्तान जावेरिया खान ने 16 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सकी। ऑस्ट्रेलियाई की तरफ से मोलिनेयुक्स सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोलिनेयुक्स ने चार विकेट अपने नाम किए, तो वहीं मेगन शट, डेलिसा किममिंसे, जॉर्ज वारेहेम के हिस्से एक-एक विकेट आया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो गार्डनर ने 37 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से तूफानी पारी खेली। हिली ने भी 35 गेंदों की अपनी अर्धशतकीय पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा बेथ मूनी ने 26 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed