{"_id":"a33f23d8-6f9b-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"australia-beat-new-zealand-by-sevan-wickets-in-womens-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त
कटक/एजेंसी
Updated Tue, 05 Feb 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप ‘बी’ के आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। हालांकि दोनों टीमें पहले ही सुपर सिक्स में जगह बना चुकी हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने कप्तान सूजी बेट्स के शानदार शतक से छह विकेट पर 227 रन बनाए। बेट्स ने 134 गेंद में 12 चौकों के साथ 102 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मैग लेनिंग की 112 रन की पारी से 38.2 ओवर में 228 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। लेनिंग ने 104 गेंद में 17 चौके और एक छक्के के साथ 112 रन की आतिशी पारी खेली। जेस कैमरून ने भी 87 गेंद में 12 चौके और एक छक्के के साथ 82 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार
महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और टीम लगातार तीसरा मैच हारकर सुपर सिक्स की दौड़ से बाहर हो गई। पाक टीम को ग्रुप ‘बी’ के आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराना था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को आसानी से 126 रन से हराकर सुपर सिक्स में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 207 रन बनाए। मरीजानी कैंप ने 150 गेंद में 11 चौकों के साथ नाबाद 102 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम 29.4 ओवर में सिर्फ 81 रन पर सिमट गई।