फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia beat englant by an inning and 41 runs in perth test

कंगारुओं ने पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 41 रन से चटाई धूल, 33वीं बार जीती एशेज

Tue, 19 Dec 2017 09:27 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
australia beat englant by an inning and 41 runs in perth test
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : twitter
कंगारू गेंदबाज जॉश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पर्थ में खेले गए एशेज सीरीज के तीसरे मैच में एक पारी और 41 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 33वीं बार एशेज अपने नाम कर लिया है। इससे पहले दोनों ही टीमें 32-32 बार एशेज सीरीज जीतकर बराबरी पर थे। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने 5, नाथन लॉयन और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट झटके, वहीं एक विकेट मिचेल स्टार्क के खाते में गया। मैच में चर्चा का विषय स्टार्क की वो बॉल रही, जिसमें जेम्स विंस बोल्ड हुए। स्टार्क की इस बॉल को इस बार का बॉल ऑफ द एशेज कहा जा रहा है। 
विज्ञापन


मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन कंगारू तेज गेंदबाजों को सामने इंग्लैंड टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। हालांकि युवा बल्लेबाज डेविड मलान (140) और विकेटकीपर जॉनी बियरस्टो (119) की सेंचुरी की वजह से किसी तरह पहली इंग्लैंड की पहली पारी 403 रन का स्कोर बनाने में कामयाब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


403 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ के जोरदार दोहरे शतक (239) और मिचेल मार्श (181) की शतकीय पारी की बदौलत 662 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। एंडरसन ने 4 विकेट लिए, इसके अलावा ओवरटन को 2,  मोहम्मद अली और क्रिस वोक्स को 1-1 विकेट मिला। 

ये भी पढ़ेंः राहुल द्रविड़ ने विराट-स्मिथ के बारे में कह दी ऐसी बात, जरूर जानना चाहेंगे आप


ऑस्ट्रेलिया के 259 रन की बढ़त का जवाब देने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम मात्र 218 रन पर ही ढेर हो गई। पहली पारी की ही तरह दूसरी पारी में भी कप्तान जो रूट और एलेस्टर कुक बल्ले से फेल रहे। डेविड मलान (54) और जेम्स विंस (55) ने अर्धशतकीय पारी जरूर खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कंगारू गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया और एक के बाद एक पवेलियन लौटते चलते गए।  

सीरीज के अगले दो मैचों को जीतकर जहां इंग्लैंड अपनी लाज बचाना चाहेगी, वहीं सीरीज पर कब्जा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की नजर अब क्लीन स्विप पर होगी। सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed