फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc T20 world cup: Australia beat bangladesh by 3 wicket

ICC टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया

Tue, 22 Mar 2016 11:32 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
एजेंसी/बंगलूरू Updated Tue, 22 Mar 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
icc T20 world cup: Australia beat bangladesh by 3 wicket
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया - फोटो : getty

उस्मान ख्वाजा (58) की बेहतरीन बल्लेबाजी और युवा स्पिनर एडम जंपा(3/23) की फिरकी की जादू के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर दो मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पराजित किया था। जबकि बांग्लादेश टीम की यह लगातार दूसरी हार है।

विज्ञापन


सोमवार को पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाकर उतरी बांग्लादेश की टीम ने महमुदुल्लाह (49*) की अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की मदद से पांच विकेट पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 18.3 ओवरों में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उस्मान ख्वाजा ने अपने पांचवें टी-20 में पहला अर्द्धशतक जड़कर दिखा दिया कि वह हर फारमेट में फिट हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा (58) और शेन वाटसन (21) ने पहले विकेट पर 62 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी। खासकर उस्मान अच्छी टच में दिखाई दिए। उन्होंने शाकिब अल हसन के पहले और पारी के पांचवें ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। वाटसन को एक जीवनदान भी मिला जब उनका एक ऊंचा कैच मिथुन ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें ओवर में सकलैन साजिब पर छक्का जड़ने वाले वाटसन अगले ओवर में रनआउट हो गए। कप्तान स्टीवन स्मिथ (14) को मुस्ताफिजुर ने बोल्ड कर दिया। उस्मान का महत्वपूर्ण विकेट अल अमीन के खाते में गया जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर उनका लेग स्टंप उखाड़ दिया। चौदह ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 119 रन था। बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा ने शाकिब को वापस बुलाया जिन्होंने वार्नर (17) को अपनी ही गेंद पर कैच कर दिया। मार्श भी नहीं चले लेकिन मैक्सवेल (26 रन 15 गेंद) ने तेजी से रन बटोरकर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें हल कर दीं।

इससे पहले बांग्लादेश के बल्लेबाज महमुदुल्लाह ने 29 गेंदों पर 49 नाबाद रनों की पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। न्यौता पाकर बल्लेबाजी को उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई थी जब उन्होंने छठे ओवर में 26 रनों पर दो विकेट गंवा दिए थे। मगर बाद में शाकिब अल हसन (33 रन, 25 गेंद) और 16 वें ओवर में शाकिब के आउट होने के बाद महमुदुल्ला ने अच्छा दायित्व संभाला।

अगर अंतिम पांच ओवरों में बांग्लादेश ने 52 रन नहीं जोड़े होते तो टीम 150 के पार नहीं पहुंच पाती। पंद्रहवें ओवर की समाप्ति पर उनका स्कोर चार विकेट पर 104 रन था। महमुदुल्लाह ने अपनी अविजित पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया।

विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने नाबाद 15 रनों का योगदान दिया। मुशफिकुर ने महमुदुल्ला के साथ छठे विकेट पर अविजित 52 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर एडम जंपा ने 23 रन देकर तीन विकेट और शेन वाटसन ने 31 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले।

ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्मिथ फिर नहीं चले

icc T20 world cup: Australia beat bangladesh by 3 wicket
स्टीव स्मिथ - फोटो : Reuters

ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला जीत जरूर गई लेकिन इस मैच में भी उसकी बल्लेबाजी में दरारें नजर आई। अगर बांग्लादेश टीम ने थोड़ा बेहतर किया होता तो ऑस्ट्रेलिया को इस जीत को हासिल करने में पसीने छूट सकते थे।

उस्मान और मैक्सवेल को छोड़कर अन्य बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। कप्तान स्टीव स्मिथ (14) जिस अंदाज में बोल्ड हुए उससे उनके पूरी तरह लय में न होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वह छह रन पर आउट हो गए थे।

स्पिनर एडम जंपा ने दिखाया प्रभाव

आस्ट्रेलिया के युवा स्पिनर जंपा का यह महज चौथा मैच था जिसमें उन्होंने 23 रन पर तीन विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टी-20 कैरियर की शुरुआत करने वाले जंपा को इससे पहले एक भी विकेट नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed