फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia announced squad for india tour

टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान

Fri, 18 Aug 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 18 Aug 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
australia announced squad for india tour
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर में भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलना है। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को वन-डे और टी20 सीरीज के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन



टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर- 11अक्टूबर के बीच 5 वन-डे और 3 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर और नाथन कोल्टर नाइल की वन-डे टीम में वापसी हुई है जबकि एशटन आगर और हिल्टन कार्टराइट को भी टीम में शामिल किया गया है। टी20 टीम के लिए तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनड्रोफ और केन रिचर्डसन को चुना गया है जबकि स्टार्क और हेजलवुड को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन



स्टार्क अभी चोट से उबर रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें दौरे पर आराम देने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे का ऐलान हुआ, जानिए पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभवी ऑलराउंडर डान क्रिस्चियन और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पैन को टी20 में अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने नाइल के चयन पर कहा, 'नाथन कोल्टर नाइल की गति अच्छी है और उनके पास काफी मिश्रण भी मौजूद है। चोट के बाद उनकी वापसी हुई है और हमें उम्मीद है कि वो सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'
 

ऑस्ट्रेलिया की वन-डे और टी20 टीम इस प्रकार है

australia announced squad for india tour
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
इसके अलावा होंस ने 2015 विश्व कप फाइनल के मैन ऑफ द मैच जेम्स फॉकनर के बारे में कहा, 'जेम्स फॉकनर वन-डे के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और पिछले वर्ष उन्होंने श्रीलंका में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्हें उपमहाद्वीप की परिस्थिति रास आती हैं। हमें उम्मीद है कि वो अपनी वापसी को स्पेशल बनाएंगे।'

बीसीसीआई ने बताया था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वन-डे मैचों की सीरीज क्रमशः चेन्नई, बैंगलोर, नागपुर, इंदौर और कोलकाता में खेले जाएंगे। तीन टी20 इंटरनेशनल मैच हैदराबाद, रांची और गुवाहाटी में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को सितंबर से दिसंबर के बीच खेलना है 23 इंटरनेशनल मैच

ऑस्ट्रेलिया की वन-डे टीम इस प्रकार है:

स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, एशटन आगर, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कोल्टर-नाइल, पैट्रिक कमिंस, जेम्स फॉकनर, आरोन फिंच, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड और एडम जम्पा।


ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम इस प्रकार है:

स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर (उप-कप्तान), जेसन बेहरेनड्रोफ, डान क्रिस्चियन, नाथन कोल्टर नाइल, पैट्रिक कमिंस, आरोन फिंच, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेन्रिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पैन, केन रिचर्डसन और एडम जम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed