{"_id":"6848451fb2de625b4c08fde9","slug":"australia-announce-playing-xi-for-wtc-final-against-south-africa-at-lord-s-cameron-green-returns-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए घोषित की प्लेइंग-11, पहली बार ओपनिंग करने उतरेंगे लाबुशेन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए घोषित की प्लेइंग-11, पहली बार ओपनिंग करने उतरेंगे लाबुशेन
Wed, 11 Jun 2025 08:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Jun 2025 08:35 AM IST
सार
मार्नस लाबुशेन अपने करियर में पहली बार ओपनिंग करने उतरेंगे। उनका साथ दूसरे छोर पर उस्मान ख्वाजा देंगे। ऑस्ट्रेलिया ने युवा सैम कोंसटास की जगह अनुभवी लाबुशेन को तरजीह दी है।
विज्ञापन
पैट कमिंस और तेम्बा बावुमा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला बुधवार से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। मैच से पूर्व ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 की पुष्टि की। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया है।
विज्ञापन
ग्रीन की टेस्ट टीम में वापसी
मार्नस लाबुशेन अपने करियर में पहली बार ओपनिंग करने उतरेंगे। उनका साथ दूसरे छोर पर उस्मान ख्वाजा देंगे। ऑस्ट्रेलिया ने युवा सैम कोंसटास की जगह अनुभवी लाबुशेन को तरजीह दी है। ऑस्ट्रेलिया के पास जोश इंग्लिस को भी शीर्ष क्रम पर भेजने का मौका था, लेकिन उन्होंने लाबुशेन के साथ जाने का फैसला किया। कमिंस ने ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की वापसी की भी पुष्टि की जो चोट के कारण एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। ग्रीन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, स्टीव स्मिथ अपने पसंदीदा स्थान चौथे नंबर पर उतरेंगे।

कमिंस ने कहा, हमने सोचा कि शायद तीसरे नंबर पर उतरना ग्रीन लिए सबसे उपयुक्त है और फिर, आप जानते हैं, मार्नस के शीर्ष पर जाने के बाद, हमने सोचा कि यह ठीक है। आप सभी जानते हैं कि कोंसटास और इंग्लिश ने अच्छी तरह तैयारी की, लेकिन चयनकर्ता जॉर्ज बेली अनुभव के साथ जाना चाहते हैं। उन्होंने अतीत में इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है, विशेषकर लॉर्ड्स में।
लियोन एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर
ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन और ब्यू वेबस्टर को भी प्लेइंग-11 में जगह दी गई है। तेज गेंदबाजी का जिम्मा कप्तान कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के कंधों पर रहेगा। हेजलवुड की फिटनेस की चिंताओं के बावजूद उन्हें स्कॉट बोलैंड पर तरजीह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर नाथन लियोन को लिया है, जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एलेक्स कैरी को सौंपी गई है। ट्रेविस हेड मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।