फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia A vs paksitan: Naseem Shah is bowling beautifully in Perth

VIDEO: 16 साल के इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने उड़ाए होश, खौफ खाते नजर आए कंगारू बल्लेबाज

Thu, 14 Nov 2019 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 14 Nov 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Australia A vs paksitan: Naseem Shah is bowling beautifully in Perth
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के 16 वर्षीय तेज गेंदबाज नसीम शाह की तेज गेंदबाज के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए के बल्लेबाजों के खूब परेशान किया। 

विज्ञापन


नसीम शाह ने अपनी तेज गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ए के बल्लेबाज मॉर्क्स हैरिस और उस्मान ख्वाजा को मैच में काफी परेशान किया। इन दोनों बल्लेबाजों को नसीम के गेंद का सामना करते हुए बेहद परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद से नसीम शाह सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। नसीम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें नसीम ने ख्वाजा को एक शॉर्ट पिच गेंद डाली थी। नसीम शाह ने मैच के आखिरी सत्र में आठ ओवर में 21 रन देकर एक विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

महज 16 साल के नसीम को अपनी तेज गेंदबाजी के लिए पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना है। नसीम शाह ने पिछले साल सितंबर में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लाहौर की तरफ से डेब्यू किया था। नसीम शाह छह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 16.50 की औसत से 26 विकेट लिए हैं। 

बता दें कि अगर नसीम शाह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले नौवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की धरती पर नसीम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का इतिहास भी रचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed