फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs WI: West Indies team all out for 27 runs; Australia win by 176 runs in the third Test and series 3-0

AUS vs WI: 204 रन के जवाब में 27 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज टीम, तीसरे टेस्ट में कंगारुओं की 176 रन से जीत

Tue, 15 Jul 2025 09:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 15 Jul 2025 09:05 AM IST
सार

स्टार्क का यह 100वां टेस्ट मैच था। इसी को उन्होंने खास बना दिया। वह अपने 100वें टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। वहीं, स्कॉट बोलैंड ने हैट्रिक ली। बोलैंड ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 14वें ओवर की पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर ग्रीव्स, शमार और वारिकन को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
AUS vs WI: West Indies team all out for 27 runs; Australia win by 176 runs in the third Test and series 3-0
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने जमैका के किंग्सटन में इतिहास रच दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को 27 रन पर समेट दिया, जो कि टेस्ट इतिहास को दूसरा न्यूनतम स्कोर है। वहीं, वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास का यह न्यूनतम स्कोर है। विंडीज टीम 204 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इसी के साथ कंगारुओं ने मैच भी 176 रन से जीत लिया। यह एक डे नाइट (पिंक बॉल) टेस्ट मैच था। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से और दूसरा टेस्ट 133 रन से जीता था। मिचेल स्टार्क को तीसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। साथ ही उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। वहीं, बोलैंड ने हैट्रिक लेकर टेस्ट को और रोमांचक बना दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 14वें ओवर की पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर ग्रीव्स, शमार और वारिकन को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


टेस्ट की एक पारी में किसी टीम के न्यूनतम स्कोर
टीम स्कोर खिलाफ मैदान साल
न्यूजीलैंड 26 इंग्लैंड ऑकलैंड 1955
वेस्टइंडीज 27 ऑस्ट्रेलिया किंग्स्टन 2025
दक्षिण अफ्रीका 30 इंग्लैंड गक़ेबरहा 1896
दक्षिण अफ्रीका 30 इंग्लैंड बर्मिंघम 1924
दक्षिण अफ्रीका 35 इंग्लैंड केप टाउन 1899

ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 225 रन बनाए थे। कैमरन ग्रीन ने 46 और स्टीव स्मिथ ने 48 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई बल्लेबाज 25+ का स्कोर नहीं बना पाया था। वेस्टइंडीज की ओर से शमार जोसेफ ने चार विकेट झटके थे, जबकि जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स को तीन-तीन विकेट मिले। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 143 रन पर सिमट गई। जॉन कैंपबेल ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इसके अलावा शाई होप ने 23 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर ने एक-एक विकेट लिया। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी पारी में 82 रन की बढ़त हासिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी, 203 रन की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 121 रन पर सिमट गई। कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं, सैम कोंस्टास और एलेक्स कैरी खाता नहीं खोल सके। ख्वाजा 14, स्टीव स्मिथ पांच रन, ट्रेविस हेड 16 रन और वेबस्टर 13 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने पांच, स्टार्क ने 11, बोलैंड ने एक और हेजलवुड ने चार रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने पांच और शमार जोसेफ ने चार विकेट झटके। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 14.3 ओवर में 27 रन पर सिमट गई। 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से सात बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। खाता नहीं खोल पाने वाले बल्लेबाजों में जॉन कैंपबेल, केवलोन एंडरसन, ब्रैंडन किंग, कप्तान रोस्टन चेज, शमार जोसेफ, जोमेल वारिकन और जेडन सील्स शामिल हैं। मिकाइल लुईस चार रन, शाई होप दो रन बनाकर आउट हुए। अल्जारी चार रन बनाकर नाबाद रहे। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जस्टिन ग्रीव्स ने बनाए। वह दहाई का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। ग्रीव्स ने 11 रन बनाए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FanCode (@fancode)




स्टार्क ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट गिरा दिए थे। उन्होंने पहली, पांचवीं और आखिरी गेंद पर कैंपबेल, एंडरसन और किंग को आउट किया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने छह विकेट झटके, जबकि बोलैंड को तीन विकेट मिले। हेजलवुड को एक विकेट मिला। स्टार्क का यह 100वां टेस्ट मैच था। इसी को उन्होंने खास बना दिया। वह अपने 100वें टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed