फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs WI: Australia record of winning consecutive 11 day-night test, nine countries including India not close

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया के नाम 11 डे-नाइट टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड, भारत समेत नौ देश भी मिलकर उसके करीब नहीं

Sun, 11 Dec 2022 04:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 Dec 2022 04:49 PM IST
सार

डे-नाइट टेस्ट में यह ऑस्ट्रेलिया की 11वीं जीत रही। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक जीतने भी पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं, उन सभी में जीत हासिल की है। यानी डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार है।

विज्ञापन
AUS vs WI: Australia record of winning consecutive 11 day-night test, nine countries including India not close
डे-नाइट टेस्ट में सभी टीमों का रिकॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को एडिलेड डे-नाइट टेस्ट में 419 रन से हरा दिया है। यह टेस्ट क्रिकेट में रनों के अंतर से किसी भी टीम द्वारा नौवीं सबसे बड़ी जीत है। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट में रनों के अंतर से यह सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 164 रन से जीता था।
विज्ञापन

डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का बेहतरीन रिकॉर्ड

डे-नाइट टेस्ट में यह ऑस्ट्रेलिया की 11वीं जीत रही। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक जीतने भी पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं, उन सभी में जीत हासिल की है। यानी डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार है। कंगारू के अलावा टेस्ट खेलने वाले बाकी नौ देश मिलकर भी डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया जितना मुकाबला नहीं जीत सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने मिलकर नौ डे-नाइट टेस्ट जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे ज्यादा पिंक बॉल टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। टीम इंडिया ने चार पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं और उसमें से तीन में जीत हासिल की है। एकमात्र डे-नाइट टेस्ट भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही एडिलेड में गंवाया था।
 
विज्ञापन

बांग्लादेश-विंडीज ने कोई पिंक बॉल टेस्ट नहीं जीता

AUS vs WI: Australia record of winning consecutive 11 day-night test, nine countries including India not close
वेस्टइंडीजा का सफाया करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, श्रीलंका ने दो और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक डे-नाइट टेस्ट जीते हैं। बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को अब तक एक भी पिंक बॉल टेस्ट में जीत हासिल नहीं हुई है। अब तक कुल 20 डे-नाइट टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें से 18 बार मेजबान ने जीत हासिल की है। सिर्फ दो मौकों पर मेहमान टीम ने जीत दर्ज की।
 
डे-नाइट टेस्ट में सभी टीमों का रिकॉर्ड
टीम मैच जीते हारे टाई ड्रॉ
ऑस्ट्रेलिया 11 11 0 0 0
भारत 4 3 1 0 0
श्रीलंका 4 2 2 0 0
इंग्लैंड 6 1 5 0 0
न्यूजीलैंड 3 1 2 0 0
पाकिस्तान 4 1 3 0 0
दक्षिण अफ्रीका 2 1 1 0 0
बांग्लादेश 1 0 1 0 0
वेस्टइंडीज 4 0 4 0 0
जिम्बाब्वे 1 0 1 0 0

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज मैच में क्या हुआ?

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 511 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 163 रन और ट्रेविस हेड ने 175 रन की पारी खेली। एलेक्स कैरी ने 41 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 214 रन पर सिमट गई। तेजनारायण चंद्रपॉल ने 47 रन, एंडरसन फिलिप्स ने 43 रन की पारी खेली।  

इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 199 रन बनाकर पारी डिक्लेयर कर दी। उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। ऐसे में वेस्टइंडीज को 497 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में विंडीज की टीम 77 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। तेजनारायण चंद्रपॉल ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed