फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs SA Mumbai Indians new player Cameron Green injured will miss Australia vs South Africa Sydney Test

AUS vs SA: मुंबई इंडियंस ने जिस खिलाड़ी को 17.50 करोड़ में खरीदा वह हुआ चोटिल, नए साल में नहीं खेलेगा पहला मैच

Wed, 28 Dec 2022 01:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Wed, 28 Dec 2022 01:37 PM IST
सार

ग्रीन को आईपीएल में पांच बार चैंपियन बनने वाली टीम मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। फ्रेंचाइजी ने ग्रीन के लिए 17.50 करोड़ रुपये नीलामी में खर्च किए थे। ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
AUS vs SA Mumbai Indians new player Cameron Green injured will miss Australia vs South Africa Sydney Test
कैमरन ग्रीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन मंगलवार (27 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल हो गए थे। वह अब दूसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे। इसके अलावा नए साल में सिडनी में होने वाले टेस्ट मैच में उनका खेलना मुश्किल है। तीसरा टेस्ट में चार जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
विज्ञापन


मैच के दूसरे दिन कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 85वें ओवर की चौथी गेंद पर चोटिल हो गए। एनरिच नोर्त्जे की 144.6 किमी की स्पीड से आई गेंद ने ग्रीन के अंगुली को चोटिल कर दिया। उनकी अंगुली से खून आने लगा। मेडिकल टीम फिर उन्हें भी बाहर लेकर गई। ग्रीन की अंगुली का स्कैन कराया। स्कैन से पता चला कि ऑलराउंडर के अंगुली में एक छोटा सा फ्रैक्चर है। वह चल रहे दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी नहीं करेंगे, लेकिन बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


ग्रीन ने बाद में अपनी बल्लेबाजी पूरी की। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 51 रन बनाए। ग्रीन ने पांच चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में आठ विकेट पर 575 रन बनाए। उसने अपनी पारी घोषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन के लिए मुंबई ने ली आरसीबी और दिल्ली से टक्कर
ग्रीन को आईपीएल में पांच बार चैंपियन बनने वाली टीम मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। फ्रेंचाइजी ने ग्रीन के लिए 17.50 करोड़ रुपये नीलामी में खर्च किए थे। ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहली बोली लगाई थी। उसके बाद मुंबई इंडियंस ने बोली लगानी शुरू की। दोनों के बीच सात करोड़ रुपये तक संघर्ष देखने को मिला। आरसीबी ने 6.75 करोड़ रुपये की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर दिया था। 

ऐसा लगा कि मुंबई की टीम ग्रीन को सात करोड़ रुपये में खरीद लेगी, लेकिन यहां से दिल्ली कैपिटल्स की टीम बोली में उतरी। फिर दोनों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दिल्ली ने 17.25 करोड़ रुपये की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया। मुंबई ने 17.50 करोड़ रुपये में ग्रीन को खरीद लिया।


भारत के खिलाफ खेल सकते हैं ग्रीन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर होने वाले ग्रीन भारत के खिलाफ सीरीज में खेल सकते हैं। कंगारू टीम चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अगले साल फरवरी में भारत दौरे पर आएगी। नौ फरवरी से 13 मार्च के बीच चार टेस्ट खेले जाएंगे। इसके बाद 17, 19 और 22 मार्च को तीन वनडे मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed