फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK: Australia strong start in the rain interrupted match, Marnus Labuschagne brilliant inning

AUS vs PAK: बारिश बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत, मार्नस लाबुशेन ने खेली शानदार पारी

Tue, 26 Dec 2023 10:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 10:38 PM IST
सार

उस्मान ख्वाजा (42 रन) और डेविड वॉर्नर (38 रन) ने गेंदबाजों को मिल रही मदद के बीच पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़कर पाकिस्तान की शुरुआती सफलता हासिल करने की उम्मीदों को तोड़ा। 

विज्ञापन
AUS vs PAK: Australia strong start in the rain interrupted match, Marnus Labuschagne brilliant inning
मार्नस लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्नस लाबुशाने की नाबाद 44 रन की जुझारू पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन तीन विकेट पर 187 रन बनाए। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने आसमान में छाए बादलों के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने के बावजूद मेहमान टीम दबदबा बनाने में नाकाम रही। दिन का खेल खत्म होने पर ट्रेविस हेड नौ रन बनाकर लाबुशाने का साथ निभा रहे थे।
विज्ञापन


वॉर्नर-ख्वाजा की 90 रन की साझेदारी
उस्मान ख्वाजा (42 रन) और डेविड वॉर्नर (38 रन) ने गेंदबाजों को मिल रही मदद के बीच पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़कर पाकिस्तान की शुरुआती सफलता हासिल करने की उम्मीदों को तोड़ा। अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज खेल रहे वॉर्नर ने स्पिनर आगा सलमान के लंच से पहले के आखिरी ओवर में स्लिप में बाबर आजम को कैच थमाया। पर्थ में पहले टेस्ट में 164 रन की पारी खेलने वाले वॉर्नर दो रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब शाहीन शाह आफरीदी के पारी के तीसरे ओवर में अब्दुल्ला शफीक ने स्लिप में उनका कैच टपका दिया। लंच के समय 36 रन बनाकर नाबाद ख्वाजा दूसरे सत्र में छह और रन जोड़कर हसन अली की गेंद को दूसरी स्लिप में सलमान के हाथों में खेल गए जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 108 रन हो गया। ख्वाजा 2023 में 55.00 की औसत से 1210 रन बनाकर मौजूदा साल में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


तीन घंटे खेल बाधित
बारिश के कारण चाय का विश्राम निर्धारित समय से पहले लेना पड़ा जब ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 114 रन बनाए थे। लगभग तीन घंटे बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। आफरीदी ने 19 रन के स्कोर पर स्टीव स्मिथ को पगबाधा किया लेकिन डीआरएस का सहारा लेने पर दिखा कि गेंद विकेटों से नहीं टकराती और तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। स्मिथ हालांकि 26 रन के निजी स्कोर पर आमिर जमाल की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे लेकिन मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। पाकिस्तान के डीआरएस लेने पर हालांकि स्मिथ को पवेलियन लौटना पड़ा। स्मिथ ने 75 गेंद की अपनी पारी में दो चौके मारे और लाबुशाने के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed