{"_id":"6533bddcbfa78c94030adb46","slug":"aus-vs-pak-after-loss-to-australia-pakistan-bowling-coach-morne-morkel-said-bowler-failed-to-create-pressure-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच बोले- हमारे गेंदबाज दबाव बनाने में नाकाम रहे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच बोले- हमारे गेंदबाज दबाव बनाने में नाकाम रहे
Sat, 21 Oct 2023 05:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 21 Oct 2023 05:33 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि टीम को तेज गेंदबाज नसीम शाह की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : ICC
विस्तार
पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने वनडे विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है और वे विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शाहीन शाह आफरीदी ने पांच विकेट लेकर अपनी लय हासिल की लेकिन हारिस राऊफ और हसन अली को डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने आसानी से खेला। मोर्कल ने कहा, ‘पिछले दो मैच में हमारी चर्चा का एक विषय गेंदबाजी में साझेदारी निभाना रहा है। मेरा मानना है कि भारत में यह बेहद महत्वपूर्ण होता है।
मोर्कल ने कहा- दोनों छोर से दबाव बनाना बहुत जरूरी है और अभी हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हमारी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है। अगर आपको 19 नवंबर को विश्व कप ट्रॉफी उठानी है तो फिर गेंदबाजों को दोनों छोर से निरंतरता बनाए रखनी होगी।’