फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs NED: Mitchell Starc takes hat trick in warm-up game against netherlands serves World Cup warning

AUS vs NED: विश्व कप से पहले लय में लौटे कंगारू, मिचेल स्टार्क की हैट्रिक; रिकॉर्ड से सिर्फ एक विकेट दूर

Sun, 01 Oct 2023 01:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 01:12 PM IST
सार

स्टार्क ने तीन शानदार गेंदों पर मैक्स ओडोड, वेस्ले बेरेसी और बास डी लीडे को आउट किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 23 ओवरों में 167 रनों का बचाव करते हुए अपनी स्विंग पर भरोसा किया और नीदरलैंड के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया।
 

विज्ञापन
AUS vs NED: Mitchell Starc takes hat trick in warm-up game against netherlands serves World Cup warning
मिचेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम लय में लौट चुकी है। भारत के खिलाफ सीरीज का आखिरी मैच जीतने के बाद अभ्यास मैच में भी कंगारू खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने नीदरलैंड के खिलाफ अपने पहले अभ्यास मैच में शानदार हैट्रिक ली और विश्व कप से पहले सभी टीमों को चेतावनी दी है। वह वनडे विश्व कप खेल रहे खिलाड़ियों में सबसे सफल गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन


स्टार्क ने अपनी सनसनीखेज गेंदबाजी से नीदरलैंड के पूरे शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। स्टार्क ने तीन शानदार गेंदों पर मैक्स ओ'डोड, वेस्ले बेरेसी और बास डी लीडे को आउट किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 23 ओवरों में 167 रनों का बचाव करते हुए अपनी स्विंग पर भरोसा किया और नीदरलैंड के शीर्ष क्रम को समेट दिया। उन्होंने विकेट के सामने इनस्विंगर से ओ'डॉड को फंसाया, बेरेसी डिफेंस करने के प्रयास में आउट हुए और फिर डी लीडे यॉर्कर गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन


स्टार्क के अलावा, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन और सीन एबॉट विकेट लेने वालों में से थे और बारिश के कारण खेल रोकने से पहले नीदरलैंड्स ने 14.2 ओवर में 84/6 रन बना लिए थे। अंत में बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया दो सीरीज हार के बाद विश्व कप में उतर रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वे 3-2 से हार गए और फिर भारत से 2-1 से हार गए। हालांकि, अब कंगारू टीम पूरी तरह से लय पकड़ चुकी है। स्टार्क वनडे विश्व कप में 49 विकेट ले चुके हैं और इस विश्व कप में पहला विकेट लेते ही 50 विकेट का खास कीर्तिमान पूरा कर लेंगे। उन्होंने 18 मुकाबलों में 49 विकेट लिए हैं। उनका औसत 14.82 का है, जो कि ग्लेन मैक्ग्रा से भी बेहतर है। मैक्ग्रा वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। स्टार्क भारतीय पिचों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और मार्च में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज जिताने में अहम योगदान दिया था। इस सीरीज में भारत स्टीव स्मिथ की टीम से 2-1 से हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed