भारतीय बल्लेबाजों का बजा डंका, किसी ने की अंगद से तुलना तो किसी को याद आए द्रविड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खत्म हुआ टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए यादगार बन गया। कठिन परिस्थितियों में कई चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह से टीम इंडिया ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन जिस तरीके से टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की और जीत को ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीनकर मैच ड्रॉ करवाने में सफल रहे, उसे देखकर हर कोई गदगद है अपने-अपने अंदाज में टीम इंडिया को बधाइयां दे रहा है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं कुछ प्रतिक्रियायों पर।
राहुल द्रविड़ को जन्मदिन का शानदार तोहफा
आईसीसी ने हनुमा विहारी और राहुल द्रविड़ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि राहुल द्रविड़ के लिए जन्मदिन का शानदार उपहार। भारत द्वारा आज प्रतिरोध, लड़ाई और धैर्य का एक असाधारण प्रदर्शन।
A fitting birthday gift for Rahul Dravid 🎁
— ICC (@ICC) January 11, 2021
An extraordinary display of resistance, fight and patience by India today 🙌#AUSvIND pic.twitter.com/5RLA5aqnQp
पंत, पुजारा और अश्विन की अहमियत
बीसीसीआई प्रमुख और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ट्वीट कर टीम को शाबाशी दी और साथ ही सीरीज जीतने के लिए भी कहा। गांगुली ने लिखा, 'उम्मीद है कि सभी पुजारा, पंत और अश्विन की अहमियत समझ आ गई होगी। टेस्ट क्रिकेट में एक क्वॉलिटी गेंदबाजी के सामने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना सिर्फ बाउंड्री के बाहर मारना नहीं होता है। करीब 400 टेस्ट विकेट यूंही नहीं मिलते हैं. बहुत अच्छा खेला भारत। सीरीज जीतना का समय है।'
Hope all of us realise the importance of pujara,pant and Ashwin in cricket teams..batting at 3 in test cricket against quality bowling is not always hitting through the line ..almost 400 test wickets don't come just like that..well fought india..time to win the series @bcci
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) January 11, 2021
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर टीम इंडिया को उसके खेल के लिए बधाई दी। शाह ने कहा कि टीम इंडिया पर गर्व है। उन्होंने विशेषतौर पर अश्विन, पुजारा, विहारी और पंत की सराहना की।
'Cometh the hour, cometh the man, and cometh the team'. Extremely proud of #TeamIndia for putting up a fight on Day 5. Special mention to @RishabhPant17, @Hanumavihari, @cheteshwar1 & @ashwinravi99. Well done, guys! Hello Brisbane 🇮🇳 #AUSvsIND
— Jay Shah (@JayShah) January 11, 2021
दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी कि टीम इंडिया पर गर्व है। उन्होंने भी अश्विन, पंत, पुजारा और विहारी को विशेष रूप से बधाई दी। सचिन ने पूछा कि अंदाजा लगाइए किस ड्रेसिंग रूम का हौसला बढ़ा होगा।
Really proud of #TeamIndia!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 11, 2021
Special mention to @RishabhPant17, @cheteshwar1, @ashwinravi99 and @Hanumavihari for the roles they’ve played brilliantly.
Any guesses in which dressing room the morale will be high? 😀#OneTeamOneCause #AUSvIND pic.twitter.com/hG60Iy6Lva
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'टीम इंडिया ने क्या शानदार प्रदर्शन किया। उकसावे, चोटें और स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में जबरदस्त पलटवार। शानदार'
What a remarkable performance by Team India. Once again great show of resilience under grave provocation, spate of injuries and several key players missing. Bravo! #AUSvsIND
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 11, 2021
मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'यह ड्रॉ नहीं जीत है। टीम इंडिया ने जिस तरह से चुनौतियों के खिलाफ एक दीवार का निर्माण किया वह काबिलेतारीफ है। लाजवाब'
Not a #Draw This was a win.... Team India built and held a wall against the odds and against the cynics. BRAVO! #INDvAUS pic.twitter.com/QifGXC8dOV
— anand mahindra (@anandmahindra) January 11, 2021
During post match presentation#INDvAUS pic.twitter.com/bizralGGR6
— Gagan🇮🇳 (@1No_aalsi) January 11, 2021
Some heroic efforts that will not be reflected in a scoreboard😍🙌🙌@Hanumavihari @ashwinravi99 #INDvAUS pic.twitter.com/BqmW6OdX3t
— Devendra Patole (@PatoleDevendra) January 11, 2021
#hanumavihari played the angad innings for India in #AUSvIND pic.twitter.com/KreRqOz1hR
— Saurabh Mishra (@100rabh_says) January 11, 2021