फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs IND Shardul Thakur and Navdeep saini contender for playing XI in sydney test

सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया के सामने तीसरे तेज गेंदबाज को चुनने की चुनौती, ठाकुर को मिल सकता है मौका

Tue, 05 Jan 2021 12:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 05 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Shardul Thakur and Navdeep saini contender for playing XI in sydney test
नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने के बाद टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। हालांकि सिडनी टेस्ट से पहले उसके सामने फिर से एक बड़ी चुनौती है। उमेश यादव के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने और रोहित शर्मा की वापसी के बाद टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। 

विज्ञापन


टीम के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती है तीसरे तेज गेंदबाज का चयन। उमेश यादव की गैरमौजूदगी में टीम के पास नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन का विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सात जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में फिलहाल शार्दुल ठाकुर का दावा अधिक मजबूत है, जबकि सैनी भी दावेदार माने जा रहे हैं। ठाकुर का प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव उनके काम आ सकता है। उन्होंने 62 मैचों में 206 विकेट चटकाए हैं जिसमें उन्होंने 12 बार पांच विकेट अपने नाम किए हैं। उधर बात करें सैनी की तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका भी प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन पिंक बॉल टेस्ट में वह महंगे साबित हुए थे और अभी तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय टीम तीसरे टेस्ट के लिए सिडनी पहुंच चुकी है और सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed