भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में चल रहे आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन शुभमन गिल का बल्ला खूब चला। 21 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज ने एक बार फिर से यहां शानदार पारी खेली। गिल ने अपनी पारी के दौरान कई उपलब्धियां भी हासिल की। वह अब भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में अर्धशतक बनाने वाले भारत के सबसे युवा ओपनर बन गए।
2 of 5
सुनील गाावस्कर
- फोटो : social Media
पहले यह रिकॉर्ड महान सुनील गावस्कर के नाम था। लिटिल मास्टर ने 1970-71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में नाबाद 67 रन बनाए थे, वह उनका डेब्यू टेस्ट था। अब गिल ने अपने तीसरे टेस्ट में 21 साल, 133 दिन की उम्र में यह कारनामा किया।
3 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : twitter
गिल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में नर्वस नाइंटी में आउट होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच की चौथी पारी में अर्धशतक लगाने वाले अब सबसे युवा भारतीय भी हैं, इस मामले में उन्होंने दिलीप वेंगसरकर को पीछे छोड़ दिया।
4 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : twitter@ICC
बता दें कि पहली पारी में मात्र सात रन पर आउट होने वाले गिल ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की। शुभमन भले अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 146 गेंदों में 91 रन बनाए। दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान आठ चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने मिचेल स्टार्क की एक ओवर में लगातार दो चौके और एक छक्का लगाकर 20 रन बटोरे। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई।
5 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : ट्विटर
गिल ने इसी के साथ अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में 50 से अधिक की औसत से 200 रन भी पूरे कर लिए। बात करें सीरीज में उनके प्रदर्शन की तो गिल ने मेलबर्न टेस्ट में 45 और 35* की पारियां खेली। इसके बाद सिडनी टेस्ट में उन्होंने 50 और 31 रन बनाए और अब ब्रिस्बेन में सात और 91 रन लगाते ही महज नौ रन से शतक से चूके।