फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Pink Ball Test Marnus Labuschagne scored a century in Adelaide day night Test joined Don Bradman special club

AUS vs ENG Pink Ball Test: मार्नस लाबुशेन ने एडिलेड टेस्ट में शतक जड़ रचा इतिहास, ब्रेडमैन के खास क्लब में हुए शामिल

Fri, 17 Dec 2021 03:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 17 Dec 2021 03:15 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन एडिलेड टेस्ट में शतक लगाने के बाद डॉन ब्रेडमैन के क्लब में शामिल हो गए। वह इस मुकाबले में 305 गेदों पर 103 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा वह डे/नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

विज्ञापन
AUS vs ENG Pink Ball Test Marnus Labuschagne scored a century in Adelaide day night Test joined Don Bradman special club
मार्नस लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के एशेज सीरीज के तहत एडिलेड में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट मैच में कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शतकीय पारी खेली। वह 305 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है। पिंक बॉल टेस्ट में लाबुशेन सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के असद शफीक को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अपनी इस शतकीय पारी के चलते वह डॉन ब्रेडमैन के क्लब में भी शामिल हो गए। 

विज्ञापन


ब्रेडमैन की लिस्ट में हुए शामिल

मार्नस लाबुशेन एडिलेड में अपने टेस्ट करियर का 20वां मुकाबला खेल रहे हैं। इस दरम्यान उन्होंने 34वीं टेस्ट पारी में अपने करियर में दो हजार रन पूरे कर लिए। टेस्ट करियर में सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने के मालमे में लाबुशेन दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में ब्रेडमैन का नाम सबसे ऊपर है। सर डॉन ब्रेडमैन ने 15 मैचों की 22 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। उनके अलावा जॉर्ज हेडली 17 मैच 32 पारी, हरबर्ट सटक्लिफ 22 मैच 33 पारी और माइकल हसी ने 20 टेस्ट मैचों की 33 पारियों में दो हजार रन बनाने का करिश्मा किया था।
विज्ञापन


इस मामले में ब्रेडमैन के छोड़ा पीछे

लाबुशेन इसके अलावा एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने में सफल रहे। वह 20 मैचों में सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 20 टेस्ट मैचों में 17 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। जबकि डॉन ब्रैडमैन 20 टेस्ट मैचों में 15 बार पचास या उससे अधिक का स्कोर बना पाए थे। जबकि, ब्रायन लारा और विवियन रिचर्ड्स इस सूची में तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने 20 टेस्ट मैचों में 13 बार पचास या उससे अधिक का स्कोर बनाने में सफल  रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed