फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aus vs ENG ICC Charged Eight WTC points to England for slow over rate

AUS vs ENG: धीमा ओवर रेट इंग्लैंड के लिए बना परेशानी, आईसीसी ने आठ प्वाइंट्स काटे

Fri, 17 Dec 2021 08:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 08:22 PM IST
सार

ब्रिसबेन टेस्ट में धीमे ओवर रेट के कारण आईसीसी ने इंग्लैंड के आठ टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट काट लिए हैं। अब पांच टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड के पास छह प्वाइंट्स हैं। 
 

विज्ञापन
Aus vs ENG ICC Charged Eight WTC points to England for slow over rate
एशेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में आईसीसी ने इंग्लैंड के ऊपर आठ प्वाइंट्स का जुर्माना लगाया है। ब्रिसबेन टेस्ट में धीमे ओवर रेट के कारण इंग्लैंड की टीम पर यह कार्रवाई की गई है। जो रूट की टीम नेन ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमे ओवर रेट से गेंदबाजी की थी। इससे पहले बताया गया था कि इंग्लैंड पर पांच प्वाइंट का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि अब आईसीसी ने आठ प्वाइंट काटे हैं। 
विज्ञापन


इंग्लैंड पर हर ओवर के लिए एक प्वाइंट का जुर्माना लगाया जाना था। पुरानी जानकारी के अनुसार इंग्लैंड इस मैच में पांच ओवर पीछे था और उस पर पांच प्वाइंट का जुर्माना लगाया जाना था। इसके बाद बताया गया कि इंग्लैंड आठ ओवर पीछे था। इस वजह से उसे तीन अतिरिक्त प्वाइंट का नुकसान उठाना पड़ा है। इस टीम के आठ प्वाइंट काट लिए गए हैं।   
विज्ञापन


इंग्लैंड का टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना मुश्किल
अब तक इंग्लैंड की टीम पांच टेस्ट खेल चुकी है और उसके पास छह अंक हैं। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए अंकतालिका में शुरुआती दो पायदान में रहना जरूरी है, लेकिन पांच मैचों के बाद इंग्लैंड की हालत खराब है। अब रूट की टीम के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। अंकतालिका में सातवें पायदान पर मौजूद इंग्लैंड के लिए दूसरे पायदान तक का सफर लगभग असंभव है। इस टीम ने अब तक सिर्फ 10 फीसदी मैच ही जीते हैं। धीमे ओवर रेट के लिए इंग्लैंड की पूरी मैच फीस भी काटी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है नियम
आईसीसी के नियम के अनुसार टीम निर्धारित समय में जितने ओवर कम करती है, उसी हिसाब से खिलाड़ियों की मैच फीस काटी जाती है। एक ओवर के लिए 20 फीसदी मैच फीस काटी जाती है, लेकिन अधिकतम जुर्माना 100 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकता। इसी वजह से आठ ओवर पीछे रहने पर भी इंग्लैंड के ऊपर सिर्फ 100 फीसदी जुर्माना ही लगाया गया है। वहीं प्वाइंट्स के मामले में कोई लिमिट नहीं है। इसी वजह से इंग्लैंड के आठ प्वाइंट काटे गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed