फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Dream11 T20 World Cup Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi

AUS vs ENG Playing 11 : बटलर और स्टार्क पर रहेंगी नजरें, जानें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11

Sat, 08 Jun 2024 01:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Jun 2024 01:36 PM IST
सार

 AUS vs ENG Playing 11, T20 World Cup 2024 : गत चैंपियन इंग्लैंड को चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, लेकिन स्कॉटलैंड ने 10स ओवर में बिना किसी नुकसान के 90 रन बना लिए थे।

विज्ञापन
AUS vs ENG Dream11 T20 World Cup Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में शनिवार की रात ग्रुप-बी में रोमांचक मुकाबला देखने मिलेगा। गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना बारबाडोस में वनडे विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत और पाकिस्तान की तरह ही ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला काफी अहम साबित होता है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर सभी की नजरें रहेंगी। 
विज्ञापन

इंग्लैंड को करना होगा गेंदबाजी में सुधार
गत चैंपियन इंग्लैंड को चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, लेकिन स्कॉटलैंड ने 10स ओवर में बिना किसी नुकसान के 90 रन बना लिए थे। इससे इंग्लैंड की गेंदबाजी की कमजोरी उजागर हुई। स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे और माइकल जोंस ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को आसानी से खेला। ऐसे में डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस जैसे खतरनाक आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उन पर आसानी से दबाव बना सकते हैं। एक बार फिर जोफ्रा आर्चर पर फोकस होगा जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ दो ओवर में 12 रन दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बटलर को करना होगा दमदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर का फॉर्म में रहना सबसे ज्यादा जरूरी होगा जिन्होंने हाल ही में आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था। बटलर के अलावा इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों को भी एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने पैट कमिंस के बगैर भी ओमान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक ले जाने वाले पैट कमिंस की जगह नाथन एलिस को उतारा गया था, लेकिन मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कमिंस को लाया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में एकमात्र कमजोर कड़ी ग्लेन मैक्सवेल का खराब फॉर्म है। ओमान के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में उनके फॉर्म में लौटने की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

ऑस्ट्रेलियाः डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एश्टन आगर, एडम जांपा। 

इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, विल जैक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed