{"_id":"694d1549a96b3c6ef80a0539","slug":"aus-vs-eng-australia-will-play-with-pacers-in-fourth-ashes-test-no-spinner-included-2025-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG: चौथे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जताया तेज गेंदबाजों पर भरोसा, एक भी स्पिनर को नहीं दिया मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG: चौथे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जताया तेज गेंदबाजों पर भरोसा, एक भी स्पिनर को नहीं दिया मौका
Thu, 25 Dec 2025 04:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 25 Dec 2025 04:13 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लिए एक भी स्पिनर को टीम में शामिल नहीं करने का फैसला किया है। पहले उन्होंने टॉड मरफी को नाथन लियोन की जगह टीम में जगह दी थी, लेकिन पिच के हालातों को देखकर पेसर्स के साथ खेलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में एक भी स्पिनर को शामिल नहीं किया गया। टीम प्रबंधन ने तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही मौजूदा सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब चौथा मुकाबला शुक्रवार से मेलबर्न में खेला जाएगा।
मरफी को बुलाया, फिर दिखाया बाहर का रास्ता
एडिलेड में तीसरे टेस्ट में नाथन लियोन को चोट लगी थी जिनकी जगह ऑफ स्पिनर टॉड मरफी को बुलाया गया। एमसीजी की पिच पर हालांकि घास को देखते हुए आस्ट्रेलिया ने मरफी को बाहर रखने का फैसला किया है। एमसीजी पर शेन वॉर्न और लियोन काफी सफल रहे हैं और ऐसा कम ही होता है कि इस मैदान पर आस्ट्रेलियाई टीम में स्पिनर नहीं हों। कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, 'आपको पिच के हिसाब से टीम चुननी होती है और इस पिच को देखकर लगता है कि यहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी।' लियोन और नियमित कप्तान पैट कमिंस के बाहर होने से जोश इंग्लिस, झाय रिचर्डसन, ब्रेंडन डोगेट और माइकल नेसेर तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।