फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Australia stand in skipper steve smith says Enjoyed captaincy in second test

AUS vs ENG: साढ़े तीन साल बाद ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालने वाले स्मिथ बोले- कप्तानी करके मजा आया

Mon, 20 Dec 2021 07:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 07:04 PM IST
सार

स्टीव स्मिथ ने कहा है कि दूसरे टेस्ट में कप्तानी करके उन्हें मजा आया। एशेज सीरीज के दूसरे में उन्होंने लगभग साढ़े तीन साल बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। 
 

विज्ञापन
AUS vs ENG Australia stand in skipper steve smith says Enjoyed captaincy in second test
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

विस्तार

एशेज टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा है कि उन्हें इसमें काफी मजा आया। स्मिथ ने मार्च 2018 के बाद पहली बार कंगारू टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा मैच 275 रनों से जीता और सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आने के बाद स्मिथ पर एक साल बैन लगाया गया था और दो साल तक उनके कप्तानी करने पर भी बैन लगा था। उनकी जगह टिम पेन कप्तान बने थे। पेन के विवादों में फंसने के बाद पैट कमिंस को टीम की कमान दी गई और स्मिथ को उपकप्तान बनाया गया। 
विज्ञापन


कप्तान बनने के बाद कमिंस अपना दूसरा मैच खेलने से पहले कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गए और दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। इसके बाद स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने का मौका मिला और उन्होंने बखूबी अपना काम किया। 
विज्ञापन


मैं नर्वस नहीं था
स्मिथ ने मैच के बाद कहा "मैं नर्वस नहीं था, मुझे लगता है कि जोश वाकई में बहुत अच्छा खेले और उन्होंने 200 से ज्यादा गेंदें खेली। कुल मिलाकर यह क्रिस वोक्स और रॉबिंसन के साथ काफी बेहतर संघर्ष था। हम शांत रहना चाहते थे, क्योंकि जीत के लिए सिर्फ दो अच्छी गेंदे और दो विकेट लेने की जरूरत थी। मुझे कप्तानी करके मजा आया और सभी खिलाड़ी बहुत बेहतर खेले औऱ पहले दिन से ही मैच में पकड़ बना ली। मार्नस और वार्नर की सझेदारी ने इसकी शुरुआत की ताकि हम मैच पर अपना नियंत्रण बना सकें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मिशेल स्टार्क की तारीफ में कहा कि उन्होंने सही तरीके गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की और हमेशा की तरह अच्छी गेंदबाजी की। उन्हें बहुत ही जल्दी यह समझ आ गया था कि गेंद नहीं स्विंग नहीं हो रही और उन्होंने सटीक लाइन लेंथ में गेंदबाजी करके बल्लेबाजों को निशाना बनाया।


मार्कस हैरिस को भरोसा देते हुए स्मिथ ने कहा कि वो नेट्स में काफी बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्हें कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं है। वो चीजों को बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed