फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Ashes Series 2021-22 Australia fast bowler Josh Hazlewood not sure of his return in fourth Test at Sydney against England

Ashes Series: सिडनी टेस्ट में भी जोश हेजलवुड की वापसी तय नहीं, मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे तेज गेंदबाज

Sun, 26 Dec 2021 02:03 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 26 Dec 2021 02:03 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का चौथे टेस्ट में खेलना तय नहीं। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है। वह इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में खेले थे। उसके बाद चोटिल होने की वजह से एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में खेलने से चूक गए। 

विज्ञापन
AUS vs ENG Ashes Series 2021-22 Australia fast bowler Josh Hazlewood not sure of his return in fourth Test at Sydney against England
जोश हेजलवुड (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इन दिनों मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं। वह चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की खेली जा ही एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला 5 जनवरी से सिडनी मे खेला जाएगा। ब्रिस्बेन में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में हेजलवुड ने टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन विकेट लिए थे। 

विज्ञापन


ब्रिस्बेन टेस्ट में हुए थे चोटिल

इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान हेजलवुड चोटिल हो गई थे। जिसके बाद उन्हें एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में टीम में शामिल नहीं किया गया। पहले टेस्ट मैच के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। 30 वर्षीय हेजलवुड ने कहा कि वह मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन से नेट्स पर गेंदबाजी करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


चौथे टेस्ट में वापसी को लेकर सुनिश्चित नहीं हेजलवुड

सेन रेडियो से बात करते हुए जोस हेजलवुड ने कहा, अभी मैं सिडनी में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को लेकर निश्चित नहीं हू, हम इस सप्ताह अपनी चोट के सुधार पर विचार करेंगे, हो सकता मैं तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन से नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दूं, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हेजलवुड के मुताबिक, मैंने पिछले 10-12 दिन से गेंदबाजी नहीं की है, यह देखना होगा कि तीसरे दिन के बाद क्या स्थिति रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशेज सीरीज में 2-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रहा टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम 2-0 से आगे है। ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था। वहीं, एडिलेड में खेले गए दूसरे डे/नाइट मैच में कंगारू टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को 275 रनों से मात दी। वही, दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड अपनी पहली पार में महज 185 रन बना सका। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर एक विकेट पर 61 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज डेविन वार्नर 38 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed