फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aus vs Eng 2nd Test: Australia made 209 run on 4 wicket in ashes in first day

Ashes 2nd Test: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया 209/4, हैंन्डकॉम्ब और मार्श क्रीज पर

Sun, 03 Dec 2017 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 03 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Aus vs Eng 2nd Test: Australia made 209 run on 4 wicket in ashes in first day
एशेज

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शनिवार को एडीलेड ओवल में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक चार 81 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। ख्वाजा ने 53 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, डेविड वॉर्नर अर्धशतक बनाने में चूक गए। उन्होंने 47 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान स्टीव स्मिथ ने 40 रन ही बना पाए। फिलहाल मैदान पर पीटर हैंन्डकॉम्ब (36) और शॉन मार्श (20) रन बनाकर खेल रहे हैं। उधर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रलिया के किसी भी बल्लेबाज को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन


पढ़ेंः-एशेज: कंगारुओं ने अंग्रेजों को साबित किया बोना, पहले टेस्ट में दी करारी शिकस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले गाबा में खेले गए पहले टेस्ट में कप्तान स्मिथ ने शानदार 141 रन की नाबाद पारी खेली थी। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलियाई कप्तान को परेशान करने के तरीके अपनाने की कोशिश की और इस दौरान स्मिथ की स्टुअर्ट ब्राड से बहस भी हो गई। गाबा में ख्वाजा महज 11 रन बना सके थे। गाबा में स्मिथ ने 21वां टेस्ट शतक लगाया था। इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एंडरसन ने कहा कि स्मिथ का विकेट आसानी से ले पाना मेहमान टीम के लिए आसान नहीं होता।  

बता दें कि एडीलेड ओवल में इंग्लैड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मालूम हो कि ऑस्ट्रलिया इस सीरीज में पहले से ही 1-0 से आगे है। ऐसे में उसका लक्ष्य एक और जीत हासिल करने का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed