{"_id":"5a1b82804f1c1bb6678be2e7","slug":"ashes-australia-beat-england-by-10-wickets-in-first-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज: कंगारुओं ने अंग्रेजों को साबित किया बोना, पहले टेस्ट में दी करारी शिकस्त","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
एशेज: कंगारुओं ने अंग्रेजों को साबित किया बोना, पहले टेस्ट में दी करारी शिकस्त
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट काम
Updated Mon, 27 Nov 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
एशेज सीरीज
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़ बना ली है।
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को इस मैच में 10 विकेट से मात दी देते हुए सीरीज में जोरदार शुरूआत की। इंग्लैंड ने कंगारू टीम को मात्र 170 रन का छोटा सा लक्ष्य दिया था, जिसे डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट की सलामी जोड़ी ने बिना अपना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
वॉर्नर ने नाबाद 87 और बैनक्राफ्ट ने नाबाद 82 रन की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को पहली पारी में शानदार 141 रन की शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इंग्लैंड की पहली पारी 302 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी की बदौलत 328 रन बनाए।
ये भी पढ़ेंः महान बल्लेबाज ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ तोड़ेंगे मेरा रिकॉर्ड
वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और स्पिनर नेथन लियोन के सामने मात्र 195 रन पर सिमट गई।
इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन कप्तना जो रूट (51 रन) ने बनाए, इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया और इस तरफ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज 170 रन का लक्ष्य मिला। अब सीरीज का दूसरा मैच 2 दिसंबर को एडिलेट में खेला जाएगा।